फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Games Round Up: Dhinidhi wins 5th gold medal, Maharashtra Kho-Kho champion in men and women category

National Games Round Up: धीनिधि ने पांचवां स्वर्ण पदक जीता, महाराष्ट्र पुरुष और महिला वर्ग में खो-खो चैंपियन

Sun, 02 Feb 2025 08:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Feb 2025 08:47 AM IST
सार

14 साल की धीनिधि ने महिलाओं की 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कर्नाटक को स्वर्ण पदक दिलाया। कर्नाटक टीम के अन्य तीन सदस्य शिरीन, शालिनी आर दीक्षित और मीनाक्षी मेनन हैं। इस स्पर्धा में गुजरात (7:49.71 मिनट) और महाराष्ट्र (7:55.62 मिनट) ने क्रमशः रजत और कांस्य जीता।

विज्ञापन
National Games Round Up: Dhinidhi wins 5th gold medal, Maharashtra Kho-Kho champion in men and women category
धनिधि देसिंघु - फोटो : instagram

विस्तार

कर्नाटक की किशोर सनसनी धीनिधि देसिंघु ने तैराकी में अपना शानदार वाला प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में अपना पांचवां स्वर्ण हासिल किया। धीनिधि के अलावा पेरिस ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने भी स्वर्ण पदक जीतकर खेलों के तरणताल में कर्नाटक के लिए दबदबा कायम किया।
विज्ञापन


14 साल की धीनिधि ने महिलाओं की 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कर्नाटक को स्वर्ण पदक दिलाया। कर्नाटक टीम के अन्य तीन सदस्य शिरीन, शालिनी आर दीक्षित और मीनाक्षी मेनन हैं। इस स्पर्धा में गुजरात (7:49.71 मिनट) और महाराष्ट्र (7:55.62 मिनट) ने क्रमशः रजत और कांस्य जीता।
विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में धीनिधि ने महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई, 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले और 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता था। श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल में टीम रिले में टीम के लिए स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया। श्रीहरी, दक्षण एस, शोन गांगुली और अनीश एस गौड़ा की चौकड़ी ने 7:45.82 मिनट के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के लिए तैराकी में दिन का तीसरा स्वर्ण पदक विदिथ एस शंकर ने पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में 29.12 सेकेंड के समय के साथ जीता। महिलाओं की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक का स्वर्ण केरल की हर्षिता जयराम ने जीता। जिन्होंने 34.14 सेकेंड का समय निकाला। केरल के साजन प्रकाश ने 2:01.40 मिनट के प्रभावशाली समय के साथ पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई का स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिलाओं की इसी स्पर्धा को महाराष्ट्र की धृति अहिरवाल (2:23.80) ने जीता।

महाराष्ट्र खो खो चैंपियन
महाराष्ट्र ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की खो-खो स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए शनिवार को यहां पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। ओडिशा ने पुरुष और महिला दोनों टूर्नामेंट में रजत पदक भी हासिल किया। पुरुषों के फाइनल में, महाराष्ट्र ने ओडिशा को 32-26 से हराया, जबकि उनकी महिला टीमों के मैच को महाराष्ट्र ने 31-28 जीता।


पुरुष वर्ग में कांस्य पदक मैच में पश्चिम बंगाल और केरल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच में ‘सडन डेथ’ से भी कोई स्पष्ट विजेता नहीं मिला जिससे दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। दिल्ली और कर्नाटक के बीच महिलाओं के तीसरे स्थान का मैच का भी यही हाल हुआ और दोनों टीमों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed