फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Championship: Eyes will be on Phogat sisters, Geeta is making a comeback after three years of son's birth

राष्ट्रीय चैंपियनशिप: फोगाट बहनों पर रहेंगी निगाहें, बेटे के जन्म के तीन साल बाद वापसी कर रही हैं गीता

Thu, 11 Nov 2021 04:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 11 Nov 2021 04:08 AM IST
सार

गीता की शुरुआत हालांकि अच्छी रही और राज्य ट्रायल में उन्होंने हरियाणा की चार पहलवानों को हराकर जीत दर्ज की। गीता की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी सरिता होंगी जिन्होंने पिछले महीने ओस्लो विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
National Championship: Eyes will be on Phogat sisters, Geeta is making a comeback after three years of son's birth
गीता फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन साल बाद प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रही गीता फोगाट (59 किग्रा) और विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सरिता मोर के बीच संभावित मुकाबले पर सभी की निगाह होगी। इसके अलावा उनकी छोटी बहन और ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया से शादी करने वाली संगीता फोगाट (62 किग्रा) ने भी बृहस्पतिवार से शुरू हो रही राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगी। 
विज्ञापन


संगीता ने चोट के बाद हाल ही में वापसी की। वह हालांकि विश्व चैंपियनशिप से जल्दी बाहर हो गई। युवा सोनम मलिक कंधे की सर्जरी के बाद फिट नहीं हैं और 62 किग्रा वर्ग में उनकी कमी खलेगी। वर्ष 2018 में  बेटे अर्जुन के जन्म के बाद 32 वर्षीय गीता प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रही हैं। 
विज्ञापन


गीता अपने खेल को परखेंगी और उसके आधार पर 2024 पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के अपने लक्ष्य को हासिल करने की योजना बनाएंगी। राष्ट्रमंडल खेल 2010 की स्वर्ण पदक विजेता गीता की राह आसान नहीं होगी। वह लंबे समय बाद चुनौती पेश कर रही हैं। इस दौरान नए नियम लागू हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता की शुरुआत हालांकि अच्छी रही और राज्य ट्रायल में उन्होंने हरियाणा की चार पहलवानों को हराकर जीत दर्ज की। गीता की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी सरिता होंगी जिन्होंने पिछले महीने ओस्लो विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंशु मलिक और विनेश फोगाट भी चोट से उबर रही हैं और टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगी। 


नरसिंह भी करना चाहेंगे खुद को साबित
पुरुष वर्ग में टोक्यो ओलंपिक के स्टार बजरंग, रवि दहिया और दीपक पूनिया नहीं खेलेंगे। इनकी गैरमौजूदगी में नरसिंह पंचम यादव (74 किग्रा) खुद को साबित करने को उत्सुक होंगे। डोपिंग के कारण चार साल के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रहे नरसिंह नई दिल्ली में विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में हार गए थे। दीपक की गैरमौजूदगी में 86 किग्रा वर्ग में गीता के पति पवन सरोहा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वह रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगे। गौरव बालियान (79 किग्रा) भी दावेदार होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed