फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Mona won gold and Aamir won silver medal in Para Shooting World Cup 2024

Para Shooting World Cup: पैरा शूटिंग विश्व कप में मोना ने स्वर्ण और आमिर ने रजत पदक पर जमाया कब्जा

Thu, 25 Apr 2024 11:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 25 Apr 2024 11:58 PM IST
सार

भारतीय पैरा-शूटर मोना अग्रवाल ने गुरुवार को कोरिया के चांगवोन में डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि सेना के आमिर अहमद भट्ट ने 25 मीटर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया।

विज्ञापन
Mona won gold and Aamir won silver medal in Para Shooting World Cup 2024
मोना अग्रवाल - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय पैरा-शूटर मोना अग्रवाल ने गुरुवार को कोरिया के चांगवोन में डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि सेना के आमिर अहमद भट्ट ने 25 मीटर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया। मोना ने फाइनल में 250.8 के स्कोर के साथ आर2 -10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


पिछले महीने नई दिल्ली में विश्व कप में इसी प्रतियोगिता में जीत के बाद यह उनका इस वर्ष का दूसरा विश्व कप खिताब है। स्लोवाकिया की वेरोनिका वाडोविकोवा (250) और स्वीडिश निशानेबाज अन्ना बेन्सन (228.8) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


37 वर्षीय मोना फाइनल में अच्छी लय में दिखीं। उनके सभी 24 शॉट 10 अंक से ऊपर थे। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 625.5 अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया। दिसंबर 2021 में शूटिंग शुरू करने से पहले मोना ने शॉट पुट और पावरलिफ्टिंग में राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed