फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Mirabai chanu reveals soulders are reason for wrist and back injury

Mirabai Chanu: मीराबाई ने बताया- कंधे की वजह से कलाई और पीठ में हो रही समस्या, अब एक महीने नहीं उठाएंगी वजन

Sat, 10 Dec 2022 08:31 AM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 08:31 AM IST
सार

कंधे की वजह से मीराबाई चानू की कलाई और पीठ में समस्या हो रही है। अब उन्होंने इस परेशानी से स्थायी निजात पाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए उन्होंने अगले एक महीने तक वजन नहीं उठाने का फैसला किया है। वह अब सीधे मई के महीने में एक्शन में होंगी।
 

विज्ञापन
Mirabai chanu reveals soulders are reason for wrist and back injury
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद मीराबाई चानू अब अगले एक माह भारी वजन को हाथ तक नहीं लगाएंगी। मीरा इस दौरान चीफ कोच विजय शर्मा के संरक्षण में एनआईएस पटियाला में अपने कंधे को मजबूत करने का काम करेंगी। मीरा के मुताबिक उन्हें कंधे की वजह से ही कलाई और पीठ में दर्द की समस्या हो रही है, इस लिए पेरिस ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए कंधों की मजबूती पर काम करना जरूरी हो गया है। मीरा के मुताबिक इस दौरान वह कोई कंपटीशन भी नहीं खेलेंगी। अगले वर्ष मई माह में वह सीधे ओलंपिक क्वालिफाइंग एशियाई चैंपियनशिप में उतरेंगी।
विज्ञापन


ओलंपिक स्वर्ण के लिए उठाना होगा 210 किलो भार
मीरा अमर उजाला से कहती हैं कि विश्व चैंपियनशिप में प्रदर्शन के बाद उन्हें विश्वास हो चला है कि वह पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक के लिए दावेदारी पेश कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कम से कम 210 किलो वजन उठाना ही पड़ेगा। इस वजन को हासिल करने के लिए उन्हें अपने कंधे पर काम करना पड़ेगा। कंधे को मजबूती देने का यह सही समय है। वह कोच विजय शर्मा की निगरानी में कंधे की मजबूती की कई तरह की एक्सरसाइज करेंगी। एक बार कंधे की समस्या ठीक हुई तो फिर कलाई और पीठ की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


2016 से अपने भार से चार गुना वजन उठा रही हैं मीरा
विजय शर्मा के मुताबिक वेटलिफ्टिंग में पुराने वेटलिफ्टरों को चोट की समस्या आती रहती है। उन्हें रोजाना वजन उठाना पड़ता है, जिससे कंधों पर असर पड़ता है। मीराबाई 2016 से लगातार अपने भार का चार गुना से अधिक वजन उठा रही हैं। ऐसे में उनके कंधों पर असर पडना स्वभाविक है। यही कारण है कि उन्होंने फैसला लिया है कि मीरा को छुट्टी दिए बिना वह एक माह तक उन्हें कोई वजन नहीं उठवाएंगे और उनके कंधों की मजबूरी पर ही काम करेंगे। इस दौरान सिर्फ एक बार वह अपने विभागीय कार्य से मणिपुर जाएंगी। मई में एशियाई चैंपियशिप में वह मीरा को उतारेंगे। जहां एक बार फिर उनकी मुकाबला चीनी लिफ्टरों से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed