फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Meghalaya Games begins President Droupadi Murmu said possibilities of development of sports in North-East

Droupadi Murmu: मेघालय गेम्स का 5वां संस्करण शुरू, राष्ट्रपति ने कहा- पूर्वोत्तर में खेल के विकास की संभावनाएं

Mon, 15 Jan 2024 09:19 PM IST
रोहित राज एन. अर्जुन, तुरा (मेघालय)
एन. अर्जुन, तुरा (मेघालय) Published by: रोहित राज Updated Mon, 15 Jan 2024 09:19 PM IST
सार

राष्ट्रपति प्रसन्नता जताई कि उत्तर पूर्व का समाज महिलाओं को खेलने और खेल को एक पेशे के रूप में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व क्षेत्र ने कई महान महिला एथलीट पैदा की हैं।

विज्ञापन
Meghalaya Games begins President Droupadi Murmu said possibilities of development of sports in North-East
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के विकास की जबरदस्त संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पारंपरिक रूप से एक मजबूत खेल संस्कृति है। विविधता हमारे देश की सुंदरता है और हमें इसका उपयोग खेल क्षेत्र में भारत की वैश्विक छवि को और बढ़ावा देने के लिए करना चाहिए। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं का समर्थन करने और उन्हें पेशेवर खिलाड़ी बनने के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह बात तुरा में मेघालय गेम्स के 5वें संस्करण का उद्घाटन करने के बाद खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि मेघालय गेम्स जैसे आयोजन एथलीटों को उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहित करेंगे, प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देंगे और एक जीवंत खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के विकास की जबरदस्त संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पारंपरिक रूप से एक मजबूत खेल संस्कृति है। राष्ट्रपति ने कहा कि विविधता हमारे देश की सुंदरता है और हमें इसका उपयोग खेल क्षेत्र में भारत की वैश्विक छवि को और बढ़ावा देने के लिए करना चाहिए। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं का समर्थन करने और उन्हें पेशेवर खिलाड़ी बनने के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रसन्नता जताई कि उत्तर पूर्व का समाज महिलाओं को खेलने और खेल को एक पेशे के रूप में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व क्षेत्र ने कई महान महिला एथलीट पैदा की हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में साहसिक खेलों और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को भी रेखांकित किया और प्राथमिकता के आधार पर इसका पता लगाने और इसका लाभ उठाने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Meghalaya Games begins President Droupadi Murmu said possibilities of development of sports in North-East
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत की खेल संस्कृति काफी विकसित हुई है। सरकार की नई पहलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के साथ, भारतीय खिलाड़ी अब वैश्विक प्रतियोगिताओं में पहले से कहीं अधिक पदक जीत रहे हैं। खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम भविष्य के खेल चैंपियनों की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय खेल और अन्य आयोजनों की मेजबानी करने की अपनी क्षमता का भी प्रदर्शन किया है।

राष्ट्रपति ने बच्चों और युवाओं से कम से कम एक खेल सीखने और खेल गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे खेल को करियर के रूप में अपनाएं या न अपनाएं, लेकिन एक साथ खेलने से वे शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के अलावा उनके व्यक्तित्व में टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मकता पैदा करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में इन खेलों को आयोजित करने का सरकार का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है और इससे जनता के बीच ऐसे आयोजनों की व्यापक पहुंच सुनिश्चित होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मेघालय गेम्स जैसे आयोजन एथलीटों को उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहित करेंगे, प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देंगे और एक जीवंत खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed