फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Medal winners Neeraj Chopra and Manu Bhakers earnings increase, companies queue up for advertisements

Neeraj-Manu: पदक विजेता नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की कमाई में इजाफा, विज्ञापन के लिए लगी कंपनियों की कतार

Thu, 22 Aug 2024 02:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 22 Aug 2024 02:10 PM IST
सार

नीरज और मनु के अलावा पेरिस भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की एंडॉर्समेंट फीस में इजाफा हुआ है। ओलंपिक से पहले वह किसी ब्रांड के प्रमोशन के लिए 25 लाख रुपये एक साल के लिए लेती थीं।

विज्ञापन
Medal winners Neeraj Chopra and Manu Bhakers earnings increase, companies queue up for advertisements
मनु भाकर-नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक को समाप्त हुए लगभग दो सप्ताह का समय बीत चुका है। भारत ने कुल छह पदक अपने नाम किए। अब छोटी-बड़ी कंपनियां पदक विजेताओं को अपने ब्रांड प्रमोशन के लिए इस्तेमाल करना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता मनु भाकर की कमाई में इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन

Medal winners Neeraj Chopra and Manu Bhakers earnings increase, companies queue up for advertisements
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज चोपड़ा की कमाई में 30-40 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। उनकी कमाई 29.6 मिलियन डॉलर से बढ़कर 40 मिलियन डॉलर (तकरीबन 330 करोड़ रुपये) हो गई है। भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की ब्रैंड वेल्यू ओलंपिक से पहले हार्दिक पांड्या के बराबर थी। हालांकि, अब दिग्गज ने स्टार ऑलराउंडर को पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Medal winners Neeraj Chopra and Manu Bhakers earnings increase, companies queue up for advertisements
मनु भाकर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मनु भाकर पर भी नोटों की बारिश हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 वर्षीय महिला निशानेबाज ने हाल ही में कोल्ड ड्रिंक कंपनी के साथ करार किया है। इसके लिए उन्हें 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले मनु भाकर की एंडॉर्समेंट फीस 25 लाख रुपये प्रति वर्ष थी। हालांकि, अब इसमें इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन

Medal winners Neeraj Chopra and Manu Bhakers earnings increase, companies queue up for advertisements
विनेश फोगाट - फोटो : PTI
नीरज और मनु के अलावा पेरिस भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की एंडॉर्समेंट फीस में इजाफा हुआ है। ओलंपिक से पहले वह किसी ब्रांड के प्रमोशन के लिए 25 लाख रुपये एक साल के लिए लेती थीं। हालांकि, अब यह लगभग एक करोड़ हो गई है। बता दें कि विनेश ने हाल ही में समाप्त हुए ओलंपिक में कोई पदक नहीं जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed