{"_id":"8a17ddbfbc4c1b8a3637ffa1a2b9c206","slug":"martina-navratilova-to-marry-with-lemigova-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाएंगी मार्टिना नवरातिलोवा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाएंगी मार्टिना नवरातिलोवा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 08 Sep 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस की सबसे सफलतम महिला खिलाड़ियों में शुमार मार्टिना नवरातिलोवा ने आखिरकार शादी करने का मन बना लिया है और वह भी अपनी महिला मित्र से।
18 एकल ग्रैंड स्लैम जीतने वाली दिग्गज खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा लंबे समय से अपनी महिला मित्र जूलिया लेमिगोवा के साथ शादी करने के मूड में थीं, लेकिन उन्होंने साल के अंतिम और चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन के पुरुष सेमीफाइनल मैच के दौरान न्यूयॉर्क में जूलिया लेमीगोवा को शादी के लिए औपचारिक ऑफर किया जिसे उनकी पार्टनर ने स्वीकार भी कर दिया।
जब नवरातिलोवा ने शादी का ऑफर दिया तो आर्थर-ऐश स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने तालियों के साथ जश्न मनाया। नवरातिलोवा ने 37 साल की उम्र में 1994 में पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया था।

घुटनों पर झुक दिया शादी का प्रस्ताव
मार्टिना नवरातिलोवा ने किसी फिल्मी दृश्य की तरह घुटनों पर झुककर जूलिया के सामने अपना प्रस्ताव रखा। जूलिया ने भी तुरंत हां कर दी। नवरातिलोवा ने कहा, "मैं जूलिया के सामने शादी का प्रस्ताव रखने के लिए सही समय का इंतजार कर रही थी। मुझे लगता है कि यह सही स्थान और सही समय था और मुझे हां में जवाब मिला।"
अपने करियर में 18 ग्रैंड स्लैम एकल और कुल 167 खिताब जीतने वाली 57 वर्षीय नवरातिलोवा ने कहा कि वह प्रपोज करते समय काफी नर्वस थीं।
उन्होंने कहा, "मैं बहुत नर्वस थी लेकिन ऐसा हो गया और उन्होंने भी हां कर दी। तब मेरे पांव जमीन पर नहीं थे। यह अद्भुत अनुभव था क्योंकि आपने पहले भी किसी टूर्नामेंट के दौरान लोगों को शादी के लिए ऑफर करते हुए देखा होगा। आप फिल्मों और वास्तविक जिंदगी में इसे देखते हैं और अब यह मेरे साथ हो रहा था। मैं खुद को ऐसा करते हुए देख भी रही थी।"
जापान के केई निशिकोरी और सर्बिया के नोवाक जोकोविच के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान उन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा था।

रूसी सुंदरी रही हैं मार्टिना की भावी जीवनसंगिनी
57 साल की मार्टिना नवरातिलोवा ने बाद में ट्वीट करके अपने प्रशंसकों का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, "शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया। मैं बहुत खुश हूं। जूलिया और हमारा परिवार भी बेहद खुश है। जूलिया ने पहली बार लोगों का ध्यान तब अपनी तरफ खींचा था जब वह 1981 में मिस सोवियत संघ बनी थीं। वह 42 साल की हैं।" दोनों लंबे समय से एक साथ रह रही हैं। आज अमेरिका के 19 राज्यों में और कोलंबिया में समलैंगी युगल शादी कर सकते हैं। दोनों 2009 से रोमांस कर रही हैं।
नवरातिलोवा ने बताया कि वह और जुलिया फ्लोरिडा में शादी करेंगी, जहां दोनों साथ रहती हैं। पिछले महीने संघीय अदालत ने राज्य के समलैंगी शादियों पर बैन को असंवैधानिक करार दिया है, लेकिन फ्लोरिडा के अफसरों ने इसके खिलाफ अपील कर रखी है।