फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   marathon runner Rebecca Cheptegei who will participate in Paris Olympics died after her boyfriend set on fire

Rebecca Cheptegei: युगांडा की ओलंपियन रेबेका को प्रेमी ने जलाया, हुई मौत; पेरिस ओलंपिक में लिया था हिस्सा

Thu, 05 Sep 2024 05:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Sep 2024 05:04 PM IST
सार

रेबेका जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुए पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लिया था, वह रविवार को हुए इस हमले में 75 प्रतिशत तक जल गई थीं। केन्या में 2021 से तीसरी महिला एथलीट पर जानलेवा हमला हुआ है।

विज्ञापन
marathon runner Rebecca Cheptegei who will participate in Paris Olympics died after her boyfriend set on fire
रेबेका चेपतेगी - फोटो : X

विस्तार

युगांडा की मैराथन धाविका रेबेका चेपतेगी का गुरुवार को निधन हो गया। रेबेका को केन्या में उनके प्रेमी ने पेट्रोल छिड़कर जला दिया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, 33 वर्षीय रेबेका जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुए पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लिया था, वह रविवार को हुए इस हमले में 75 प्रतिशत तक जल गई थीं। केन्या में 2021 से तीसरी महिला एथलीट पर जानलेवा हमला हुआ है। 
विज्ञापन

युगांडा ओलंपिक समिति के अध्यक्ष ने की निंदा 
युगांडा ओलंपिक समिति के अध्यक्ष डोनाल्ड रुकारे ने एक्स पर लिखा, हमें हमारी ओलंपियन रेबेका चेपतेगी के निधन का सामाचार मिला। वह अपने प्रेमी के हमले में बुरी तरह घायल हो गई थीं। उनकी आत्मा को शांति मिले। हम महिलाओं पर इस तरह के हमले की कड़ी आलोचना करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में 44वें स्थान पर रही थीं रेबेका चेपतेगी
रेबेका पेरिस ओलंपिक में 44वें स्थान पर रही थीं। वह हमले के बाद एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि रेबेका का निधन तड़के साढ़े पांच बजे अंगों का काम बंद कर देने के कारण हुआ। केन्या के खेल मंत्री किपचुंबा मुरकोमेन ने रेबेका के निधन को पूरे क्षेत्र की क्षति बताया है। उन्होंने बयान में कहा, यह घटना एक स्पष्ट संदेश है कि हमें अपने समाज में लिंग आधारित हिंसा से निपटने के लिए और अधिक प्रयास करना चाहिए। यह खेल जगत में हाल के वर्षों में तेजी से फैल रहा है। 
विज्ञापन

युगांडा एथलेटिक्स महासंघ ने रेबेका के लिए मांगा न्याय
युगांडा एथलेटिक्स महासंघ ने रेबेका के लिए न्याय की मांग की। युगांडा के खेल मंत्री पीटर ओगवांग ने कहा कि केन्या का प्रशासन इस हत्या की जांच करेगा। 2022 के सरकारी डाटा के अनुसार, 15-49 साल की 34 प्रतिशत लड़कियां और महिलाएं केन्या में शारीरिक हिंसा से पीड़ित हैं जिसमें से शादीशुदा महिलाओं को जोखिम अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed