फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Maradona jersey auction: Auction of Maradona jersey started with 40 crores, online auction will be held till May 4

Maradona jersey Auction: 40 करोड़ के साथ शुरू हुई माराडोना जर्सी की नीलामी, 4 मई तक होगी ऑनलाइन नीलामी

Thu, 21 Apr 2022 09:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Apr 2022 09:19 PM IST
सार

माराडोना ने अंतरराष्ट्रीय करियर में अर्जेंटीना के लिए 91 मैच खेले और 34 गोल दागे। उन्होंने चार फीफा विश्व कप टूर्नामेंटों में खेला, जिसमें 1986 का विश्व कप शामिल था।

विज्ञापन
Maradona jersey auction: Auction of Maradona jersey started with 40 crores, online auction will be held till May 4
डिएगो माराडोना - फोटो : ट्विटर

विस्तार

फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना की हैंड ऑफ गॉड जर्सी की नीलामी की शुरुआत 5.2 मिलियन डॉलर (39,79,24,903 रुपये) के साथ शुरू हुई। नीले रंग वाली 10 नंबर की जर्सी की ऑनलाइन नीलामी 4 मई तक चलेगी।
विज्ञापन


बुधवार को नीलामी की लाइन खुलने के कुछ घंटे बाद पहला ऑफर 5.2 मिलियन डॉलर दर्ज किया गया। यह नीलामी फुटबॉल जर्सी के लिए एक नया रिकॉर्ड मूल्य स्थापित कर सकता है। अभी तक किसी भी खेल में सर्वाधिक महंगी जर्सी नीलाम होने का रिकॉर्ड 5.6 मिलियन डॉलर (42,66,30,120 रुपये) रहा, जिसे 2019 में न्यूयॉर्क यांकीज में बेब रूथ (बेसबॉल खिलाड़ी) के पहने हुए जर्सी के लिए निर्धारित किया गया था। माराडोना ने 1986 के विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में जर्सी को पहना था। तब उस मैच में अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


अपने प्रोफेशनल क्लब करियर के दौरान माराडोना ने अर्जेंटिनोस जूनियर, बोका जूनियर्स, बार्सिलोना, सेविला, नेवेल्स ओल्ड बॉय और नेपोली के लिए खेला। माराडोना ने अंतरराष्ट्रीय करियर में अर्जेंटीना के लिए 91 मैच खेले और 34 गोल दागे। उन्होंने चार फीफा विश्व कप टूर्नामेंटों में खेला, जिसमें 1986 का विश्व कप शामिल था। इसमें उन्होंने अर्जेंटीना की कप्तानी की थी और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी होने का गोल्डन बॉल पुरस्कार जीता था। फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने वेस्ट जर्मनी पर जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed