फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Manu Bhaker wishes to win many Olympic medals in future, created history by winning two bronze medals in Paris

Manu Bhaker: भविष्य में कई ओलंपिक पदक जीतने पर मनु भाकर की नजर, पेरिस में दो कांस्य जीतकर रचा इतिहास

Tue, 13 Aug 2024 01:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 13 Aug 2024 01:46 PM IST
सार

स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह दो पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बन गईं। उन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
Manu Bhaker wishes to win many Olympic medals in future, created history by winning two bronze medals in Paris
मनु भाकर - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 समाप्त हो चुका है और भारतीय खिलाड़ियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। भारत ने इस बार ओलंपिक में कुल छह पदक अपने नाम किए। इनमें एक रजत और पांच कांस्य शामिल हैं। मनु भाकर ने भारत के लिए दो कांस्य पदक जीते। अब उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह भविष्य में कई ओलंपिक पदक जीतना चाहेंगी।
विज्ञापन

Manu Bhaker wishes to win many Olympic medals in future, created history by winning two bronze medals in Paris
मनु भाकर - फोटो : PTI
स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह दो पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बन गईं। उन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत को एक और कांस्य पदक दिलाकर उन्होंने इतिहास रच दिया। मनु एक और कांस्य पदक जीतने के साथ ही एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Manu Bhaker wishes to win many Olympic medals in future, created history by winning two bronze medals in Paris
मनु भाकर - फोटो : PTI
मनु ने पीटीआई से बात करते हुए अगले ओलंपिक में और पदक जीतने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा,  हम सभी पदक जीतने के लिये काफी मेहनत करते हैं। लेकिन अगर भविष्य में दो से अधिक पदक एक ही ओलंपिक में जीत पाती हूं तो यह शानदार होगा। कड़ी मेहनत करके भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य है।


उन्होंने ओलंपिक समापन समारोह से लौटने के बाद कहा- मैं भविष्य में भारत के लिये और ओलंपिक पदक जीतना चाहती हूं। मनु समापन समारोह में अनुभवी हॉकी गोलकीपर पी आर श्रीजेश के साथ भारत की ध्वजवाहक थीं। उन्होंने कहा- यह जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव था । मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं और इसे ताउम्र याद रखूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed