फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Manu Bhaker honoured with Eiffel Tower badge on X by after winning bronze medal in paris olympics 2024

Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने पर मनु भाकर को मिला विशेष सम्मान, 'एक्स' ने दिया ये शानदार तोहफा

Mon, 29 Jul 2024 07:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 29 Jul 2024 07:52 PM IST
सार

मनु की इस खास उपलब्धि पर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक विशेष बैज से सम्मानित किया गया है। मनु भाकर के हैंडल पर सत्यापन के ब्लू टिक के अलावा एफिल टॉवर बैज भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Manu Bhaker honoured with Eiffel Tower badge on X by after winning bronze medal in paris olympics 2024
मनु भाकर - फोटो : twitter

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 में रविवार को मनु भाकर ने भारत के पदक का खाता खोल दिया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' ने उन्हें खास तोहफा दिया। 
विज्ञापन

Manu Bhaker honoured with Eiffel Tower badge on X by after winning bronze medal in paris olympics 2024
मनु भाकर - फोटो : PTI
मनु ने खत्म किया 12 साल का सूखा
फाइनल में मनु ने शुरू से ही तीसरा स्थान बरकरार रखा और तीसरा स्थान ही हासिल किया। मनु शूटिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग में भारत के पदक के 12 साल के सूखे को भी खत्म किया। 2012 लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Manu Bhaker honoured with Eiffel Tower badge on X by after winning bronze medal in paris olympics 2024
मनु भाकर - फोटो : PTI
विशेष बैज से सम्मानित हुईं मनु
मनु की इस खास उपलब्धि पर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक विशेष बैज से सम्मानित किया गया है। मनु भाकर के हैंडल पर सत्यापन के ब्लू टिक के अलावा एफिल टॉवर बैज भी जोड़ा गया है। यह बैज केवल उन एथलीटों के हैंडल पर जोड़ा गया है जिन्होंने पेरिस में आयोजित होने वाले 2024 पेरिस ओलंपिक में पदक जीता है।
विज्ञापन

Manu Bhaker honoured with Eiffel Tower badge on X by after winning bronze medal in paris olympics 2024
मनु भाकर - फोटो : Twitter
श्रीकृष्ण की यह नसीहत काम आई
सफलता मिलने के बाद उन्होंने अपना अनुभव साझा किया था। मनु ने बताया था कि फाइनल मैच के दौरान श्रीमद्भगवतगीता में श्रीकृष्ण की अर्जुन को दी गई नसीहत काम आई। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कहा था कि, सिर्फ अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करो। मनु ने कहा, "गीता में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से सिर्फ अपने काम पर भी फोकस करने को कहा था।वही सब मेरे दिमाग में भी चल रहा था। मैं सिर्फ अपना बेस्ट प्रदर्शन करने पर ध्यान देती हैं। मैं अपने भाग्य को तो कंट्रोल नहीं कर सकती हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed