फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Manu Bhaker Gold: Manu Bhaker won two gold in the women's and junior category in the 10 meter air pistol

Manu Bhaker Gold: मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में महिला और जूनियर वर्ग में जीते दो स्वर्ण

Fri, 24 Jun 2022 11:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Jun 2022 11:14 PM IST
सार

हमवतन अर्शदीप कौर ने मनु को कड़ी चुनौती दी और स्वर्ण पदक के मुकाबले में भी यही हाल रहा लेकिन पूर्व नंबर एक निशानेबाज मनु ने करीबी फाइनल में कौर को 16-14 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
Manu Bhaker Gold: Manu Bhaker won two gold in the women's and junior category in the 10 meter air pistol
मनु भाकर के नाम दूसरा स्वर्ण पदक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शीर्ष पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर ने 20वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिला और जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल खिताब जीतकर दो स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन

हरियाणा की 20 साल की निशानेबाज ने 263.9 अंक के स्कोर से आठ महिलाओं के सेमीफाइनल में अपनी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा।

हमवतन अर्शदीप कौर ने मनु को कड़ी चुनौती दी और स्वर्ण पदक के मुकाबले में भी यही हाल रहा लेकिन पूर्व नंबर एक निशानेबाज मनु ने करीबी फाइनल में कौर को 16-14 से शिकस्त दी। कौर 260.5 अंक के स्कोर से दूसरे स्थान पर रहीं जबकि हरियाणा की राधिका तंवर ने कांस्य पदक जीता। जूनियर महिला स्पर्धा में मनु ने 249 के स्कोर से शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


उन्होंने उत्तर प्रदेश की युविका तोमर को 16-12 से पराजित किया। युविका तोमर ने 252.7 अंक से दूसरा और हरियाणा की लक्षिता ने 246.7 अंक से तीसरा स्थान हासिल किया। शिखा नरवाल ने युवा वर्ग में जीत हासिल की जिसमें लक्षिता ने रजत पदक जीता। युविका ने अंजलि चौधरी और देवांशी धामा के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के लिए टीम खिताब जीता। हरियाणा ने रजत जबकि महाराष्ट्र ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed