फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Mann Ki Baat 135th Episode PM Modi Praised Nagaland Football Leagues And Mentioned World Yogasana Championship

Mann ki Baat: PM मोदी ने नागालैंड की फुटबॉल लीगों की क्यों की तारीफ? विश्व योगासन चैम्पियनशिप का भी किया जिक्र

Sun, 28 Jun 2026 01:38 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 28 Jun 2026 01:38 PM IST
सार

मन की बात के 135वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड की दो प्रसिद्ध फुटबॉल लीगों की तारीफ की है। साथ ही विश्व योगासन चैम्पियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन
Mann Ki Baat 135th Episode PM Modi Praised Nagaland Football Leagues And Mentioned World Yogasana Championship
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मन की बात के 135वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड में युवाओं और बच्चों को फुटबॉल से जोड़ने के लिए आयोजित की जा रही दो लीगों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन

विश्व योगासन चैम्पियनशिप को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि भारत में भी करोड़ों लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप की भी काफी चर्चा रही। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 114 पदक अपने नाम किए, जिनमें 102 स्वर्ण पदक शामिल रहे। इसी प्रदर्शन के दम पर भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।

विज्ञापन

नागालैंड बेबी लीग की पीएम मोदी ने क्यों की सराहना?

प्रधानमंत्री ने नागालैंड में बच्चों को फुटबॉल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाली 'नागालैंड बेबी लीग' की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'नागालैंड बेबी लीग' नाम सुनकर आपको लग सकता है कि यह बहुत छोटे बच्चों की कोई साधारण लीग होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। यह 5 से 10-12 साल तक के बच्चों की एक असाधारण फुटबॉल लीग है, जो उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है और उनकी पहचान भी बनाती है।

इस लीग का उद्देश्य क्या है?

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस लीग की शुरुआत नागालैंड के अधिक से अधिक बच्चों को फुटबॉल से जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी। इसमें 5 से 12 वर्ष तक के लड़के और लड़कियां हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि लीग ने अपने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं और इसका बच्चों के मन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।

नागालैंड विमेंस फुटसल लीग को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने 'नागालैंड विमेंस फुटसल लीग' का जिक्र करते हुए कहा कि कई लोगों के लिए फुटसल नया नाम हो सकता है। उन्होंने बताया कि फुटसल को इंडोर फुटबॉल भी कहा जाता है। इसमें एक टीम में केवल पांच खिलाड़ी होते हैं और इसका मैदान पारंपरिक फुटबॉल मैदान से छोटा होता है। इसी वजह से खिलाड़ियों को तेजी से फैसले लेने पड़ते हैं और अपनी तकनीक व कौशल का बेहतर उपयोग करना होता है। उन्होंने कहा कि "नागालैंड की विमेंस फुटसल लीग हमारी बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर दे रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed