{"_id":"6377c4ebf21ff712f867f2e3","slug":"manchester-united-planning-to-break-contract-with-cristiano-ronaldo-preparations-for-legal-action-begin","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ronaldo: रोनाल्डो के साथ करार तोड़ने की योजना बना रहा मैनचेस्टर यूनाइटेड, कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Ronaldo: रोनाल्डो के साथ करार तोड़ने की योजना बना रहा मैनचेस्टर यूनाइटेड, कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू
Fri, 18 Nov 2022 11:16 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:16 PM IST
सार
यूनाइटेड ने करार के उल्लंघन के लिए रोनाल्डो पर मुकदमा चलाने के लिए वकीलों को नियुक्त किया है। दुनिया के महानतम फुटबॉलर में से एक रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप से कुछ दिन पहले अपने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड पर धोखा देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुपरस्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से करीब डेढ़ अरब रुपये (16 मिलियन पाउंड) का करार तोड़ने के लिए फुटबाल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। क्लब ने यह फैसला उनके एक साक्षात्कार के बाद लिया है। यूनाइटेड की कानूनी टीम रोनाल्डो के उस 90 मिनट के साक्षात्कार की समीक्षा करेगी, जिसमें उन्होंने क्लब के कोच एरिक टेन हैग और क्लब की आलोचना की थी।
यूनाइटेड ने करार के उल्लंघन के लिए रोनाल्डो पर मुकदमा चलाने के लिए वकीलों को नियुक्त किया है। दुनिया के महानतम फुटबॉलर में एक रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप से कुछ दिन पहले अपने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड पर धोखा देने का आरोप लगाया था। रोनाल्डो ने यह भी दावा किया था कि क्लब में शामिल कुछ वरिष्ठ लोग उन्हें ओल्ड टैफर्ड (मैनचेस्टर यूनाइटेड का होमग्राउंड) में नहीं देखना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: FIFA WC: 2017 में भारत में हुए अंडर-17 विश्वकप में खेले 12 फुटबॉलर कतर में बिखेरेंगे चमक, फिल फोडेन भी शामिल
विज्ञापन
इस इंटरव्यू के सामने आने के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रोनाल्डो के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। क्लब ने तय किया है कि वह रोनाल्डो पर एक मिलियन पाउंड (लगभग 9.55 करोड़) के जुर्माने की मांग करेगा। मशहूर पत्रकार पियर्स मॉर्गन को दिए इंटरव्यू में रोनाल्डो ने कई चीजों का खुलासा किया और अपनी भड़ास निकाली।
ये भी पढ़ें: FIFA WC: मूकोको सबसे युवा तो अल्फ्रेडो सबसे उम्रदराज, जानें फीफा विश्व कप में खिलाड़ियों से जुड़े रोचक तथ्य
रोनाल्डो को इस सीजन में क्लब के कई मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। यहां तक कि उन्हें शुरुआती एकादश में भी शामिल नहीं किया गया। वह कई मुकाबलों में सब्सीट्यूट के रूप में उतरे। रोनाल्डो को रविवार को फुलहम के खिलाफ भी टीम में नहीं रखा गया। टीम ने इस मैच को 2-1 से जीता था।