फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   love story of Sachin Tendulkar And Anjali

सचिन-अंजलि की लव स्टोरी, 5 साल लंबी चली रोमांस की पारी

Sat, 13 Feb 2016 03:48 PM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
love story of Sachin Tendulkar And Anjali

रोमांस सिर्फ क्रिकेट और सिनेमा से जुड़े लोगों के बीच ही नहीं होता बल्कि आम लोगों के बीच भी होता है। इन्हीं प्रेम कहानियों में एक अनोखी और दिलचस्प लव स्टोरी है सचिन तेंदुलकर और अंजलि की।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर 90 के दशक की शुरुआत में क्रिकेट जगत में तेजी से अपनी पहचान बना रहे थे और टीम इंडिया की नई 'रन मशीन' भी बन चुके थे। मीडिया उन्हें मास्टर ब्लास्टर का नाम भी दे चुकी थी और घुंघराले बालों वाला यह सितारा हर किसी के दिल में अपनी जगह बना चुका था, खासकर युवा महिला प्रशंसकों के बीच।
विज्ञापन


लेकिन रन बनाने की धुन पर सवार क्रिकेट के इस अनमोल सितारे के पास ढेरों लड़कियों के साथ रोमांस करने की मानो फुर्सत ही नहीं थी। और हजारों हसीनाओं का नाजुक दिल तोड़ते हुए उन्होंने 24 मई 1995 को महज 22 साल की उम्र में अपने से 6 साल बड़ी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजलि से शादी कर ली। अचानक हुई इस शादी ने हजारों हसीन दिलों को एक ही झटके में तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान पर बल्ले से बोलने वाले मास्टर ब्लास्टर की अंजलि के साथ की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात शादी से करीब 5 साल पहले हुई थी। 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर जब सचिन इंग्लैंड का दौरा करके स्वदेश लौट रहे थे तो अंजलि भी वहीं पर थीं और वहीं उनकी मुलाकात हो गई।


5 साल के रोमांस में दोनों ने देखी थी सिर्फ एक फिल्म

love story of Sachin Tendulkar And Anjali

सचिन और अंजलि की पहली मुलाकात 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर हुई जब सचिन इंग्लैंड का दौरा करके स्वदेश लौट रहे थे। इस पहली मुलाकात के बाद दोनों ने करीब पांच साल तक रोमांस किया, लेकिन खास बात यह रही कि किसी को भी इसकी खबर तक नहीं लगी।

दोनों ने अपने रिश्तों का खुलासा किया 1994 में, जब उन्होंने न्यूजीलैंड में सगाई की। इसके कुछ महीने बाद अगले साल 1995 में दोनों ने विवाह भी कर लिया। उस समय देश में मीडिया का ज्यादा प्रभाव नहीं था इसलिए उन्हें रोमांस करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई और चुपचाप रोमांस में लगे रहे।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा सचिन और अंजलि ने पांच साल तक रोमांस किया लेकिन इस दौरान उन्होंने आपस में एक साथ कोई फिल्म नहीं ‌देखी। शादी से पहले दोनों ने एक साथ पहली फिल्म देखी जिसका नाम था 'रोजा'।


तेंदुलकर के बल्लेबाजी के दौरान कुछ भी नहीं खाती थीं अंजलि

love story of Sachin Tendulkar And Anjali

शादी के बाद भी करीब 18 साल तक महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का करियर चला और काफी रन भी बनाए। वह जब भी ‌क्रिकेट खेलने जाते थे तो अंजलि स्टेडियम में कम ही नजर आती थीं लेकिन उनके संन्यास लेने के बाद वह काफी समय सचिन के साथ रहती हैं और हर काम में उनका साथ बंटाती हैं।


इसके अलावा एक बात और, अंजलि उनकी इस कदर दीवानी हैं कि वह जब भी बल्लेबाजी करने क्रीज पर जाते थे तो इस दौरान वह न कुछ खाती थीं, न फोन उठाती थीं और न ही कहीं हिलती डुलती थीं। अंजलि एक गुजराती उद्योगपति आनंद मेहता और ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता अनाबेल मेहता की पुत्री हैं।

तेंदुलकर के ससुर आनंद 7 बार नेशनल ब्रिज चैंपियन रहे हैं। तेंदुलकर दंपति के 2 बच्चे हैं सारा और अर्जुन। सारा का जन्म 12 अक्टूबर, 1997 को हुआ जबकि क्रिकेटर बनने की चाह रखने वाले अर्जुन ने सचिन के घर कदम रखा 24 सितंबर, 1999 को।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed