फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   long jumper shaili singh excels in her first senior level competition wins bronze in Golden Grand Prix

Athletics: शैली ने अपने पहले सीनियर स्तर के प्रतियोगिता में किया कमाल, गोल्डन ग्रां प्री में जीता कांस्य

Sun, 21 May 2023 11:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 21 May 2023 11:34 PM IST
सार

शैली ने गोल्डन ग्रांप्री में लंबी कूद में 6.65 मीटर की छलांग लगाई। 19 वर्षीय शैली ने पहले ही दौर में 6.65 मीटर की छलांग लगाई, जो विश्व एथलेटिक्स की गोल्ड लेवल की प्रतियोगिता में उनकी सर्वश्रेष्ठ जंप साबित हुई।

विज्ञापन
long jumper shaili singh excels in her first senior level competition wins bronze in Golden Grand Prix
शैली सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर सुर्खियों में आईं झांसी की शैली सिंह ने अपने सीनियर स्तर के पहले ही आउटडोर कंपटीशन में कांस्य पदक जीत लिया। शैली ने गोल्डन ग्रांप्री में लंबी कूद में 6.65 मीटर की छलांग लगाई। 19 वर्षीय शैली ने पहले ही दौर में 6.65 मीटर की छलांग लगाई, जो विश्व एथलेटिक्स की गोल्ड लेवल की प्रतियोगिता में उनकी सर्वश्रेष्ठ जंप साबित हुई।
विज्ञापन


बीते माह लगाई है 6.76 मीटर की छलांग
बीते माह ही शैली ने इंडियन ग्रांप्री में 6.76 मीटर की छलांग लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। यह अंजू बॉबी जॉर्ज के 6.83 मीटर के बाद सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन है। यहां वह अपने सर्वश्रेष्ठ से 11 सेंटीमीटर पीछे रहीं। कांस्य पदक जीतने के दौरान उन्हें थोड़ी हवा की भी मदद मिली। तीसरे दौर तक शैली बढ़त पर चल रही थीं। 
विज्ञापन


जर्मनी की मैरीसे लुजोलो ने 6.79 मीटर के साथ स्वर्ण जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ब्रूक बुशकुएल ने 6.77 मीटर के साथ रजत पदक जीता। शैली ने 2021 में अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स में 6.59 मीटर के साथ रजत जीता था। शैली एशियाई इंडोर एथलेटिक्स में 6.27 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांस्य जीतना बड़ी उपलब्धि'
शैली की आदर्श अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा, ''गोल्डन ग्रांप्री में कांस्य जीतना बड़ी उपलब्धि है। अभी वह 19 साल की है और स्पर्धा में सबसे कम उम्र की एथलीट थी। स्वर्ण और रजत जीतने वाली एथलीटों की उम्र 30 साल के करीब है। मैंने भी इसी इवेंट में 2004 में स्वर्ण पदक जीता था। शैली का भविष्य काफी उज्ज्वल है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed