{"_id":"5d79cf738ebc3e013149861d","slug":"zainab-and-sneha-of-kanpur-will-participate-in-the-national-athletics-meet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में कानपुर की जैनब व स्नेहा दिखाएंगी दम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में कानपुर की जैनब व स्नेहा दिखाएंगी दम
Thu, 12 Sep 2019 11:42 AM IST
शिखा पांडेय
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
जैनब तबस्सुम व स्नेहा चौरसिया
- फोटो : अमर उजाला
पुणे में 10 से 14 अक्तूबर के बीच होने वाली एथलेटिक्स मीट में कानपुर की जैनब तबस्सुम व स्नेहा चौरसिया अपना दम दिखाएंगी। जैनब तबस्सुम ने नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयनित होकर दूसरी उपलब्धि पाई है। जैनब पहली बार दोनों खेलों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। यह दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा होंगी।
पीरोड प्रेम नगर निवासी फरहद हफीज की पुत्री जैनब तबस्सुम शीलिंग हाउस स्कूल में क्लास चार की छात्रा हैं। जैनब ने 2016 के एथलेटिक्स खेल में कदम रखा था। जैनब पुणे में होने वाली नेशनल मीट में अंडर-14 वर्ग में 200 मीटर दौड़ व हाई जंप की स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी।

साथ ही 16 से 19 अक्तूबर के बीच जमशेदपुर में होने वाली नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। जैनब की इस उपलब्धि से परिवार व स्कूल के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। जैनब ने कहा कि अब खेलो इंडिया में जाना और शहर के लिए पदक लाना मेरा सपना है।
फजलगंज ओमनगर निवासी राजकुमार चौरसिया की पुत्री स्नेहा चौरसिया शीलिंग हाउस स्कूल में इंटर की छात्रा हैं। स्नेहा अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर व हाई जंप की स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन लखनऊ में 1 से 4 सितंबर के बीच हुई र्सीआईएससीई रीजनल एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर किया गया है।
स्नेहा ने 2017 में खेलो इंडिया में भी प्रतिभाग कर टॉप टेन में जगह बनाई थी। स्नेहा ने सात साल के सफर में दर्जनों पदक जीत कर स्कूल व शहर का नाम रोशन किया है।

जैनब का सफर
2016 ग्रीनपार्क में हुई ओपेन जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर में रजत पदक जीता।
2017 ओईएफ, फूलबाग में र्हुई जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर में कांस्य पदक जीता।
2019 लखनऊ में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 100 मीटर में रजत, 200 मीटर व रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
स्नेहा का सफर
2016 हैदराबाद में हुई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हाई जंप में रजत पदक जीता।
2017 पुणे में हुई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हाई जंप में स्वर्ण व 200 मीटर में कांस्य पदक जीता।
2018 पुणे में हुई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हाई जंप में स्वर्ण पदक, 200 मीटर व 400 मीटर में कांस्य पदक जीता।