यूथ नेशनल एंड इंटर स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप, दूसरे दिन भी हारे जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी
81वीं जूनियर, यूथ नेशनल एंड इंटर स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी जेएंडके के खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन रहा। जूनियर ब्वॉयज राउंड तीन में जेएंडके टीम को पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब और जूनियर गर्ल्स में असम के हाथों हार मिली। एमए स्टेडियम के इंडोर कांप्लेक्स में मंगलवार को प्रतियोगिता में बाहरी राज्यों में बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश केखिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
जूनियर ब्वॉयज में मेजबान जेएंडके का मुकाबला पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के साथ हुआ। जेएंडके को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं गर्ल्स जूनियर में असम से 0-3 से हार मिली। जूनियर ब्वॉयज में दिल्ली और बंगाल बी के बीच क्वार्टर फाइनल की जंग होगी।
गुजरात का क्वार्टर फाइनल कर्नाटक के साथ होगा। वहीं गर्ल्स में महाराष्ट्र के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचने की राह आसान है, लेकिन तमिलनाडु को कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच होने वाले मैच की जीती टीम से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश का मुकाबला दिल्ली और बंगाल की जीती टीम से होगा, जबकि शीर्षक की पसंदीदा टीम बंगाल बी का सामना हरियाणा के साथ होना है।
ग्रुप ए में छत्तीसगढ़ ने पंजाब को 3-2, ग्रुप बी में गुजरात ने अंडमान निकोबार को 3-0, ग्रुप सी में मिजोरम ने बिहार को 3-0, तमिलनाडु ने आंध्र्रप्रदेश को 3-0, ग्रुप डी में बंगाल ने पुंडुचेरी को 3-0, महाराष्ट्र ने झारखंड को 3-0, ग्रुप ई में कर्नाटक ने मध्यप्रदेश को 3-0, हरियाणा ने हिमाचल को 3-0, ग्रुप एफ में तेलंगाना ने मेघालय को 3-0, उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 3-0, ग्रुप सी में बंगाल बी ने चंडीगढ़ को 3-0, गोवा ने ओडिशा को 3-0, ग्रुप एच में पीएसपीबीए ने जेएंडके को 3-0 और असम ने उत्तराखंड को 3-0 से हराया।
ग्रुप ए में ओडिशा ने गोवा को 3-0, ग्रुप बी में गुजरात ने केरल को 3-1, ग्रुप सी में आंध्रप्रदेश ने उत्तराखंड को 3-1, ग्रुप डी में चंडीगढ़ ने मध्यप्रदेश को 3-2, ग्रुप ई में हरियाणा ने बिहार को 3-0, महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को 3-0, ग्रुप एफ में तमिलनाडु ने मेघालय को 3-0, बंगाल बी ने पुंडुचेरी को 3-0, ग्रुप जी में तेलंगाना ने झारखंड को 3-0, राजस्थान ने चंडीगढ़ को 3-1, ग्रुप एच में असम ने जेएंडके को 3-0 और बंगाल ए ने पंजाब को 3-1 से हराया।