{"_id":"5c3614fbbdec2256bb25220d","slug":"young-talent-will-get-chance-in-american-baseball-gary","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा प्रतिभाओं को अमेरिकन बेसबाल में मिलेगा मौका: गैरी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
युवा प्रतिभाओं को अमेरिकन बेसबाल में मिलेगा मौका: गैरी
Wed, 09 Jan 2019 09:06 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 09 Jan 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकन खेल फिस्टा विंटर बेसबाल लीग के लिए पांवटा में ट्रायल शुरू हो गए हैं। फिस्टा विंटर लीग मालिक गैरी स्नाइडर व नरेंद्र राणा ट्रायल लेने पांवटा पहुंचे। ट्रायल वीरवार को संपन्न होंगे। चयनित खिलाड़ियों को 3 माह का प्रशिक्षण तथा अमेरिकन लीग में खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
इसका पूरा खर्च गैरी स्नाइडर की अमेरिकन लीग उठाएगी। बुधवार को एक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिस्टा विंटर लीग अमेरिका के मालिक गैरी स्नाइडर, एलडी शर्मा व गोल्ड मेडलिस्ट बेसबाल खिलाड़ी एवं इंडियन ट्रायल लीग के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
गैरी स्नाइडर ने कहा कि भारत के युवाओं को अमेरिका में खेलने का मौका मिलेगा। वे हिमाचल की की लोक संस्कृति और लोगों से मिलकर काफी उत्साहित हैं। युवाओं को क्रिकेट की तरह अमेरिकन गेम्स में भी प्रतिभा दिखाने का मौका है।
विज्ञापन
आयोजक पेसापालों व बेसबाल खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर और जीएस नेगी ने कहा कि पांवटा नप खेल मैदान में पहले दिन 97 युवाओं ने ट्रायल में भाग लिया। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण और अन्य खर्च लीग उठाएगी।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा, दिनेश चौहान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शालू शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, ग्यार सिंह नेगी, एलडी शर्मा, नरेंद्र राणा, प्रकाश ठाकुर, कपिल शणकवान, मनीष टंडन, संदीप ठाकुर, मोहन ठाकुर, राजेंद्र चौहान, अमनदीप सिंह, लाल सिंह चौहान, अजय शर्मा, जगपाल सिंह, अतर सिंह चौहान, पूजा और बिशू मौजूद रहे।