{"_id":"5bb5cb41867a557b8817d132","slug":"women-kabaddi-championship-in-sanjauli-college-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के लिए गोल्ड मेडल लाना है सपना, राष्ट्रीय स्तर पर मनवा चुकीं हैं लोहा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
देश के लिए गोल्ड मेडल लाना है सपना, राष्ट्रीय स्तर पर मनवा चुकीं हैं लोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
संजौली कॉलेज में चल रही इंटर कॉलेज महिला कबड्डी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की तीन खिलाड़ी भी हिस्सा ले रही हैं। धर्मशाला और बिलासपुर कॉलेज की इन खिलाड़ियों ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनका सपना देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना है। एशियन गेम्स से पूर्व नेशनल कैंप में हिस्सा ले चुकीं बिलासपुर की निधि 2016 में भारतीय टीम से जूनियर वर्ग में खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज से खेलने आईं सोलन जिले के अश्वनी खड्ड क्षेत्र की ज्योति और निधि दोनों 2018 में सीनियर नेशनल कैंप के लिए चुनी गई थीं। उनका कहना है कि भले ही वे एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा नहीं बन सकीं, मगर उनके प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
तीसरी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की पुष्पा सहित तीनों देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना साकार करने को कड़ी मेहनत कर रही हैं। ज्योति और निधि ने 39 साल बाद रेलवे टीम की टीम को 2017-18 में हराकर प्रदेश को गोल्ड जिताया था।
विज्ञापन
प्रदेश को गोल्ड दिलाया, पर प्रोत्साहन नहीं मिल पाया
इन तीनों खिलाड़ियों को मलाल है कि प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाने के बावजूद सरकार या प्रशासन की तरफ से उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप कुछ भी नहीं मिला। उन्हें छात्रवृत्ति तक नहीं मिली। ज्योति और पुष्पा धर्मशाला साई छात्रावास और निधि बिलासपुर स्टेट खेल छात्रावास में प्रशिक्षण ले रही हैं।
तीनों को महिला प्रो कबड्डी लीग से बहुत उम्मीदें हैं। बीते वर्ष 2017-18 में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में सिल्वर और आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में गई हिमाचल टीम की सदस्य रहीं इन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता था।