{"_id":"5c3ee146bdec22735f52d700","slug":"winter-national-championship-in-narkanda-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा में 12 से स्कीइंग का रोमांच, प्रदेश को नेशनल की मेजबानी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
नारकंडा में 12 से स्कीइंग का रोमांच, प्रदेश को नेशनल की मेजबानी
Wed, 16 Jan 2019 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अनिल कंवर, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
अनिल कंवर, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकंडा में 12 फरवरी से विंटर नेशनल चैंपियनशिप होने जा रही है। हिमाचल को सातवीं बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता में देश भर से 350 दिव्यांग प्रतिभागी दमखम दिखाएंगे। धोमड़ी स्लोप पर पर्याप्त बर्फ है। ऐसे में आयोजक खुश हैं।
विज्ञापन
इधर, विंटर स्पेशल नेशनल चैंपियनशिप के लिए प्रशिक्षकों का शिविर शुरू हो गया है। शिविर में स्पेशल ओलंपिक के ट्रेनर देश के दस राज्यों से 55 प्रशिक्षकों को एलपाइन स्कीइंग, स्नो बोर्ड की ट्रेनिंग देंगे। शिविर 18 फरवरी तक चलेगी। नारकंडा में 12 फरवरी से स्पेशल चैंपियनशिप करवाई जा रही है। इसमें 350 दिव्यांग प्रतिभागी भाग लेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के लिए धोमड़ी स्लोप पर पर्याप्त बर्फ है। उन्होंने बताया कि स्पेशल ओलंपिक्स भारत के सौजन्य से करवाई जाने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 55 प्रशिक्षुओं के अलावा 350 प्रतिभागियों के लिए व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल सातवीं बार विंटर नेशनल स्पेशल चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। हाल ही में हुई बर्फ बारी के बाद नारकंडा की स्की स्लोप धोमडी में एक फीट तक बर्फ पड़ी है।