फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   winners of half marathon will be awarded with 25 thousand cash prize in mandi himachal

हाफ मैराथन में धावकों पर होगी धनवर्षा, विजेता को मिलेंगे इतने हजार

Tue, 04 Dec 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 04 Dec 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
winners of half marathon will be awarded with 25 thousand cash prize in mandi himachal
- फोटो : डेमो पिक

मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय विंटर हाफ मैराथन में धावकों पर धनवर्षा होगी। विजेता और उपविजेताओं को मिलने वाली इनामी राशि को इस बार बढ़ाया गया है। सोलह दिसंबर को मंडी में हाफ मैराथन होगी। प्रदेश भर से धावक इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन


इस बार मैराथन जीतने वाले पुरुष और महिला धावक को आयोजक 25-25 हजार रुपये का इनाम देंगे। अब तक विजेताओं को 21 हजार का पुरस्कार दिया जाता रहा है। इसके अलावा टॉप सात में रहने वाले धावकों को भी 1-1 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 15-15 हजार और तीसरे स्थान वालों को 10 -10 हजार की नकद राशि से नवाजा जाएगा। फन रन दौड़ में पहले तीन स्थान पर रहने वाले धावकों को स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां-यहां से गुजरेगी हाफ मैराथन

winners of half marathon will be awarded with 25 thousand cash prize in mandi himachal

डीएसपी मंडी हितेश लखनपाल ने बताया कि इस वर्ष मैराथन का थीम ‘से नो टू स्मोकिंग’ रहेगा। अबकी बार इनामी राशि को बढ़ाया गया है। पुरुष धावकों को 21.195 किलोमीटर और महिला धावकों को 11.195 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। पुरुष वर्ग की दौड़ का रूट सेरी मंच से पुलघराट, बाईपास, सब्जी मंडी, खोड़ानाला, भडयाल, बैहना, गागल से वापस सेरी मंच तक रहेगा।

महिला धावकों का रूट सेरी मंच से पुलघराट, बाईपास, सब्जी मंडी, मलोरी, खोड़ानाला से वापस सेरी मंच तक रहेगा। वहीं विभिन्न आयु वर्ग के लिए रन फोर फन प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। सभी धावक 4 से 15 दिसंबर देर रात तक पुलिस वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एनएवीभारती.इन पर ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी धावक 14 और 15 दिसंबर सुबह 7 से सायं 5 बजे तक सेरी मंच पर पहुंच कर अपना मेडिकल और पंजीकरण करवा

सकते हैं। दौड़ में भाग लेने से पूर्व सभी धावकों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, दसवीं का प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियां आयोजकों के पास जमा करवानी होगी। दौड़ में भाग लेने के लिए धावक पुलिस प्रशासन मंडी के दूरभाष नंबर  01905-268643, मोबाइल 98164-76444, 9805803546, 7018544276, 9882871917 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed