कबड्डी में हुए कांटे के मुकाबले, गाजियाबाद को हराकर विंडसर स्पोर्टस कांप्लेक्स बनी विजेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडौत के मदर टेरेसा स्कूल मेें संचालित विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही कबड्डी चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कांटे के मुकाबले रहे। गाजियाबाद की टीम को 24-18 के अंक से हराकर विंडसर स्पोर्टस कांप्लेक्स की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को शनिवार को सम्मानित किया गया।
पहले सेमीफाइनल में गाजियाबाद और दिल्ली की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमेें गाजियाबाद की टीम 14-12 के अंतर से विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल में सोनीपत और विंडसर स्पोर्टस कांप्लेक्स की टीम के बीच कांटे का मुकाबला हुआ जो निर्धारित समय में 10-10 से बराबर रहा। फिर दोनों टीमों को पांच-पांच रेड करने को मिली। इसमेें विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बालिका वर्ग की टीम ने 7-6 से विजय हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मेें विंडसर स्पोर्टस कांप्लेक्स की टीम और गाजियाबाद के बीच मुकाबला हुआ। इसमें विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की टीम 24-18 के अंतर से विजयी रही। विजेता टीम को विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, संचालक अंकित पंवार, मदर टरेसा स्कूल के डायरेक्टर रूपेश राणा व निर्देशका सविता राणा शनिवार को कांप्लेक्स मेें आयोजित समारोह में सम्मानित करेंगे। संचालन निशांत ने किया। चैंपियनशिप को सफल बनाने में मनीष, दीपक, संजीव, प्रमोद, आलोक आदि का योगदान रहा।
कबड्डी में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ी
अग्रवाल मंडी टटीरी। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया। स्कूल प्रबंधक मनोज आर्य ने बताया कि जयपुर में तीन दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप दो से चार अक्तूबर तक हुई थी। इसमें अंटर-17 और अंडर-19 में स्कूल के खिलाड़ियों ने मैच जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य करते समय मनोबल नहीं गिरना चाहिए। यह ही कार्य स्कूल की टीम ने करके दिखाया है। टीम का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया।
प्रियांका आर्या ने बताया कि अंडर-17 में दिल्ली को, अंडर-19 में महाराष्ट्र की टीम को हराया। कोच शिव कुमार शर्मा, खिलाड़ी सचिन गुर्जर, श्रीपाल राजपूत, शिव कुमार आर्य, प्रियंका आर्या, ज्योति, अनुराधा, कोमल, सविता, पिंकी, बेबी, अमिता, अमित मानव रहे। ब्यूरो
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/