फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virender singh in national divyang athletics championship

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे दृष्टिबाधित एथलीट वीरेंद्र

Sat, 08 Dec 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sat, 08 Dec 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
virender singh in national divyang athletics championship

सिरमौर जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ (एसडीपीए) के दृष्टिबाधित एथलीट वीरेंद्र सिंह 21वीं राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एथलेटिक्स में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। वीरेंद्र सिंह ने पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया और पैरा स्पोर्ट्स संघ ऑफ हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा में पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 25 से 29 मार्च तक हुई 18वीं पैरा नेशनल एथलेटिक्स में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


उन्होंने प्रतियोगिता में 1500 मीटर और पांच किलोमीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसके आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय दृष्टिबाधित फेडरेशन की ओर से 10 से 14 दिसंबर तक दिल्ली में होने वाली 21वीं राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एथलीट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


जिला सिरमौर पैरा स्पोर्ट्स संघ के सीईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरेंद्र सिंह ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने पंजाब में हुई 20वीं राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी पांच हजार मीटर व 15सौ मीटर दौड़ में रजत और कांस्य पद हासिल किया था। सीईओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार और खेल विभाग को उनके संघ को आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed