फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vinu mankad trophy 2018 uttarakhand first match on 6 october

वीनू मांकड ट्रॉफी : छह अक्तूबर को भुवनेश्वर में पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी टीम उत्तराखंड 

Thu, 04 Oct 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Oct 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
vinu mankad trophy 2018 uttarakhand first match on 6 october
क्रिकेट, बैट

अंडर-19 आयु वर्ग की एकदिवसीय वीनू माकंड ट्रॉफी में उत्तराखंड का पहला मुकाबला बिहार से होगा। छह अक्तूबर को भुवनेश्वर के रेलवे स्टेडियम में उत्तराखंड की टीम अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी। प्रतियोगिता के लिए

विज्ञापन

उत्तराखंड की टीम भुवनेश्वर पहुंच चुकी है।
 
उत्तराखंड की 15 सदस्यीय टीम कप्तान अवनीश सुढ़ा के नेतृत्व में प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए भुवनेश्वर पहुंच गई है। प्रतियोगिता के प्लेट ग्रुप में शामिल उत्तराखंड को लीग चरण में आठ मुकाबले खेलने हैं। बेहतर प्रदर्शन रहने पर टीम को क्वार्टर फाइनल और उसके बाद के चरणों में शामिल होने का मौका मिलेगा। टीम का लीग चरण में अंतिम मुकाबला 24 अक्तूबर को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ होगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में उत्तराखंड के मुकाबले
विरोधी टीम        तारीख        मैदान
बिहार        06 अक्तूबर    रेलवे स्टेडियम, भुवनेश्वर
पुडुचेरी      07 अक्तूबर    केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम, भुवनेश्वर
नागालैंड     10 अक्तूबर    रेलवे स्टेडियम, भुवनेश्वर
मणिपुर      12 अक्तूबर    रेलवे स्टेडियम, भुवनेश्वर
मेघालय     16 अक्तूबर  रेलवे स्टेडियम, भुवनेश्वर
मिजोरम     18 अक्तूबर  केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम, भुवनेश्वर
सिक्किम    22 अक्तूबर    रेलवे स्टेडियम, भुवनेश्वर
अरुणाचल  24 अक्तूबर  केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम, भुवनेश्वर

बालिका टीम को नहीं मिला कोच
अंडर-19 बालिका क्रिकेट टीम को अभी तक कोच नहीं मिल पाया है। शिविर के तीसरे दिन भी क्रिकेटरों ने बिना कोच के अभ्यास किया। तनुष क्रिकेट एकेडमी में शिविर के तीसरे दिन भी महिला क्रिकेटरों ने महज फिटनेस पर ध्यान दिया। उन्होंने फिजियो और ट्रेनर की देखरेख में स्ट्रेचिंग व रनिंग का अभ्यास किया। कोच के जुड़ने के बाद ही टीम खेल के तकनीकी पक्ष में सुधार के लिए अभ्यास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed