फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vinoo mankad trophy 2018 uttarakhand team beat arunachal pradesh and win match

वीनू मांकड ट्रॉफी: आर्य-अवनीश के शतक से उत्तराखंड की शानदार जीत, अरुणाचल प्रदेश को दी करारी शिकस्त

Thu, 25 Oct 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Oct 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
vinoo mankad trophy 2018 uttarakhand team beat arunachal pradesh and win match
- फोटो : demo pic

अरुणाचल प्रदेश पर 161 रनों की शानदार जीत के साथ टीम उत्तराखंड का वीनू मांकड ट्रॉफी में सफर समाप्त हो गया। लीग चरण में एक मुकाबला हारने और दो मुकाबले बारिश के कारण रद होने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। इसके चलते टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। लीग के अंतिम मुकाबले में कप्तान अवनीश सुधा और समर्थ ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। 

विज्ञापन


बुधवार को भुवनेश्वर के केआईआईटी स्टेडियम में उत्तराखंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 360 रन बनाए। ओपनर आर्य सेठी और कमल ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। आर्य सेठी 16 और कमल 32 रन बनाकर आउट हुए। दो विकेट गिरने के बाद कप्तान अवनीश सुधा और गौरव जोशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 204 तक पहुंचाया।
विज्ञापन


अवनीश सुधा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालांकि वह दुर्भाग्यशाली रहे और 69 गेंदों में 95 रन बनाकर प्रतियोगिता का अपना दूसरा शतक पूरा करने से चूक गए। गौरव ने 54 और समर्थ ने 65 गेंदों में 79 रन बनाए। तनुष गुसांई ने 27 और सुमित ने 18 रन बनाए। अरुणाचल के गोविंद मित्तल व लिखा टायो ने दो-दो और हार्दिक व योरजुम ने एक-एक विकेट चटकाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजों ने समेटी अरुणाचल की पारी

उत्तराखंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नियमित अंतराल पर अरुणाचल के विकेट चटकाए और पूरी टीम को 47.4 ओवर में 199 रनों पर ढेर कर दिया। ओपनर विशेक कुमार और बिलाल ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की ठोस साझेदारी की। विशेक ने 57 और बिलाल ने 34 रन बनाए। मध्यक्रम में अभि सिंह ने 40 और गोविंद मित्तल ने 22 रन जोड़े। उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सका। उत्तराखंड के लिए सुमित व हरमन ने तीन-तीन, एस जुयाल ने दो और अवनीश सुधा व जगमोहन नगरकोटी ने एक-एक विकेट चटकाया। 

गुरुवार को दून पहुंचेगी टीम
वीनू माकंड ट्रॉफी में शामिल होने के बाद उत्तराखंड की टीम गुरुवार को दून पहुंचेगी। टीम के समन्वयक और राज्य क्रिकेट संचालन समिति के सदस्य दिव्य नौटियाल ने बताया कि दोपहर 12 बजे टीम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। 

शानदार रहा टीम का प्रदर्शन
पहली बार बीसीसीआई की प्रतियोगिता में खेलने उतरी टीम उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में टीम को बिहार के हाथों हार झेलनी पड़ी। इसके बाद दो मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए। उसके बाद खेले गए सभी मुकाबले उत्तराखंड ने जीते। अंतिम दो मुकाबलों में उत्तराखंड ने 350 से अधिक का स्कोर खड़ा किया। 

आर्य व अवनीश ने जमाए शतक
आर्य सेठी प्रतियोगिता में शतक जमाने वाले उत्तराखंड के पहले बल्लेबाज बने। उसी मुकाबले में कप्तान अवनीश सुधा ने भी शतक जमाया। अवनीश ने प्रतियोगिता का सबसे तेज शतक (57 गेंद) भी बनाया। अवनीश ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाए और शानदार हैट्रिक भी बनाई। तेज गेंदबाज जगमोहन नगरकोटी ने एक मुकाबले में छह विकेट चटकाए। 

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

बल्लेबाज        मैच    पारी    रन    शतक    अर्द्धशतक    सर्वश्रेष्ठ
अवनीश सुधा    6        6    354    01        02          129
गौरव जोशी       5      5    190    00        03           82
समर्थ                5      3    172    00        02           79

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
गेंदबाज    मैच  पारी  विकेट
हरमन        6    6     14
सुमित        6    6     13
जगमोहन    5    5     10
अवनीश     6    6     08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed