फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vinoo Mankad Trophy 2018 uttarakhand biggest winning

वीनू मांकड ट्रॉफी: अवनीश और आर्य ने दिलाई उत्तराखंड को सबसे बड़ी जीत

Thu, 18 Oct 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Oct 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Vinoo Mankad Trophy 2018 uttarakhand biggest winning
वीनू मांकड ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम - फोटो : अमर उजाला

कप्तान अवनीश सुढ़ा की ताबड़तोड़ शतकीय पारी और ओपनर आर्य सेठी के शतक की बदौलत उत्तराखंड ने वीनू मांकड ट्रॉफी में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर (387) खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी मिजोरम की टीम को महज 123 रनों पर समेटकर उत्तराखंड ने 264 रनों के अंतर से प्रतियोगिता की अपनी सबसे बड़ी जीत भी हासिल की। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भुवनेश्वर के केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर आर्य सेठी और कमल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और 24.6 ओवर में 147 रन जोड़े। इसी स्कोर पर कमल 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आर्य सेठी (100) प्रतियोगिता में शतक जमाने वाले उत्तराखंड के पहले बल्लेबाज बने। इसके बाद क्रीज पर उतरे कप्तान अवनीश सुढ़ा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन जोड़े। अवनीश ने मात्र 57 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने 68 गेंदों में 129 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवरों में समर्थ ने 27, विकेटकीपर बल्लेबाज अखिल रावत ने 14 गेंदों में 38 और अमन नेगी ने नौ गेंदों में 14 रन जोड़े। टीम ने छह विकेट खोकर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मिजोरम के नुनफेला ने तीन, वीएल रेमरुआटा ने दो और दिना ने एक विकेट चटकाया। 
विज्ञापन


रन बनाने को जूझे मिजोरम के बल्लेबाज 
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिजोरम की शुरुआत बेहद खराब रही और बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटते रहे। देबोज्योति चंदा ने एक छोर से 70 रनों की पारी खेली। ओपनर थनजुआला (10) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच पाया। उत्तराखंड के कप्तान अवनीश सुढ़ा ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी हाथ दिखाए और सात रन देकर दो विकेट चटकाए। जगमोहन नगरकोटी ने 12 रन देकर दो और सुमित ने 40 रन देकर दो विकेट लिए। एस जुयाल, हरमन और अमन नेगी को भी एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6.3 ओवर में जोड़े 86 रन 
उत्तराखंड की टीम ने अंतिम 6.3 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 86 रन जोड़े। उत्तराखंड ने 43.3 ओवर में 300 का आंकड़ा पार किया था। उत्तराखंड ने 8.1 ओवर में 50, 16.1 ओवर में 100, 25.2 ओवर में 150, 32.2 ओवर में 200, 38.3 ओवर में 250, 43.3 ओवर में 300 और 46.5 ओवर में 350 का आंकड़ा पार किया। 


आर्य का शानदार प्रदर्शन जारी 
आर्य सेठी का बीसीसीआई की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन जारी है। इस वर्ष विजय हजारे ट्रॉफी टीम में शामिल रहे आर्य ने अपने पहले ही मुकाबले में अर्द्धशतक जमाया था। वीनू माकंड ट्रॉफी में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज के रूप में भी उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। वहीं, एक शतक समेत प्रतियोगिता में 217 रन बनाने वाले कप्तान अवनीश सुढ़ा उत्तराखंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed