{"_id":"5c04d8f4bdec2241a9113652","slug":"vineet-win-100-meter-race-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंथेटिक ट्रैक पर फर्राटा दौड़ में विनीत भारती ने मारी बाजी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
सिंथेटिक ट्रैक पर फर्राटा दौड़ में विनीत भारती ने मारी बाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में खेल और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दो दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल उत्सव का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बिलासपुर का विनीत और मंडी की भारती ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में कांगड़ा का तुषार द्वितीय जबकि चंबा का निशांत को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ऊना की विशाखा द्वितीय जबकि बिलासपुर की रितीशा तृतीय रही। 13 से 17 वर्ष के आयु वर्ग की महिलाओं की 50 मीटर वॉक में कुल्लू की पल्लवी प्रथम, कांगड़ा की पायल द्वितीय जबकि कुल्लू की सोनिया तृतीय रही। पुरुष वर्ग में सिरमौर के आकाश प्रथम, ऊना का गुरपाल सिंह द्वितीय जबकि कांगड़ा का भीम सिंह तृतीय रहा।
विज्ञापन
13 से 17 वर्ष आयु वर्ग की स्कीपिंग में कुल्लू का अविनाश प्रथम, कुल्लू का राजकुमार द्वितीय जबकि शिमला का अभिषेक तृतीय स्थान पर रहा। 100 मीटर वॉक में शिमला का इम्तियाज खान प्रथम, कुल्लू का अविनाश द्वितीय जबकि शिमला का अभिषेक तृतीय रहा। वहीं 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग में सिरमौर का राजेंद्र प्रथम, सिरमौर का विरेंद्र द्वितीय जबकि ऊना का जोगिंद्र तृतीय रहा।
विज्ञापन
इससे पहले खेल उत्सव का शुभारंभ युवा सेवा एवं खेल विभाग की अतिरिक्त निदेशक सुमन रावत ने किया। खेल अधिकारी संजय शर्मा, हॉकी प्रशिक्षक नरेश पॉल गुलेरिया, तहसील कल्याण अधिकारी खुंडियां मंजुल ठाकुर, कुलदीप कुमार, साई छात्रावास के प्रभारी केहर सिंह पटियाल, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा, रमेश मस्ताना इस दौरान मौजूद रहे।