{"_id":"5df8edb58ebc3e87a25b48c2","slug":"vijay-merchant-trophy-mumbai-scored-188-runs-batsmen-got-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय मर्चेंट ट्रॉफी: मुंबई ने बनाई 188 रन की बढ़त, बल्लेबाजों के नाम रहा दूसरा दिन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
विजय मर्चेंट ट्रॉफी: मुंबई ने बनाई 188 रन की बढ़त, बल्लेबाजों के नाम रहा दूसरा दिन
Tue, 17 Dec 2019 08:31 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब और मुंबई के बीच चल रहे विजय मर्चेंट ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले का दूसरा दिन बल्लेबाजों के नाम रहा। मुंबई टीम ने पहली पारी में 188 रनों की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन खेल खत्म होने तक मध्य क्रम के बल्लेबाज आदित्य पवंर 86 रन पर नाबाद रहे। पंजाब के 142 रन के जवाब में मंगलवार को दूसरे दिन मुंबई ने दो विकेट पर 50 रनों से आगे खेलना शुरू किया। ऊपरी क्रम के बल्लेबाज आयुष और मुशीर के आउट होने के बाद स्वयम और आदित्य ने पारी को संभाला और अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन
64 रन बनाकर स्वयम आउट हो गए। दूसरे छोर से आदित्य खेलते रहे। आर्य चौकीदार के रूप में गिरे सातवें विकेट के बाद आदित्य और अनुराग के बीच 74 रनों की साझेदारी हुई। टीम के 250 के स्कोर पर अनुराग 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद प्रिंस और अनुराग ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होते तक स्कोर 330 तक पहुंचाया। आदित्य पंवर 86 और प्रिंस 36 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। मुंबई टीम ने 116 ओवर में आठ विकेट पर 330 बन बनाते हुए पहली पारी में 188 रनों की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन