{"_id":"5dfa5c0e8ebc3e87d4688435","slug":"vijay-merchant-trophy-mumbai-became-the-champion-on-the-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय मर्चेंट ट्रॉफी: मुशीर खान की घातक गेंदबाजी से तीसरे दिन ही चैंपियन बना मुंबई","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
विजय मर्चेंट ट्रॉफी: मुशीर खान की घातक गेंदबाजी से तीसरे दिन ही चैंपियन बना मुंबई
Wed, 18 Dec 2019 10:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की टीम विजय मर्चेंट ट्रॉफी की चैंपियन बन गई है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई ने पंजाब को एक पारी और 50 रन से पराजित किया। दूसरी पारी में भी मुशीर खान ने घातक गेंदबाजी के आगे पंजाब की टीम ढेर हो गई। मुशीर ने दूसरी पारी में भी पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। बुधवार को मुंबई की टीम 343 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
दूसरी पारी खेलते मैदान में आई पंजाब की शुरूआत ठीक नहीं रही। दूसरे की ओर में सलामी बल्लेबाज शिवेन बिना खाता खोले आउट हो गए। जसकीरत सिंह ने 36 रन, उदय शर्मा ने 21 और गेंदबाज आदित्य 39 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के मुशीर खान ने दूसरी पारी में भी पांच विकेट झटके। मुशीर ने दोनों पारियों ने 101 रन देकर 10 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
इससे पहले मुंबई ने आदित्य पवार और स्वेम डब्ल्यू के अर्धशतकों की बदौलत पहली पारी में 201 रन की बढ़त हासिल की। पंजाब की टीम दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाई। पहली पारी में 142 रन बनाने वाली पंजाब की टीम दूसरी पारी में भी 151 रन पर ढेर हो गई। मैच तीसरे दिन की समाप्त हो गया।
विज्ञापन