फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vijay Merchant Trophy 2018 Under-16 Team Announced for two match

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: बीसीसीआई ने पहले दो मैच के लिए अंडर-16 टीम की घोषित, दिव्यम होंगे कप्तान

Tue, 16 Oct 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Oct 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Vijay Merchant Trophy 2018 Under-16 Team Announced for two match
cricket

विजय मर्चेंट ट्रॉफी के पहले दो मुकाबलों के लिए उत्तराखंड की अंडर-16 क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई है। टीम में दिव्यम रावत को कप्तान और इशाग्र जगूड़ी को उप कप्तान बनाया गया है। दान सिंह भंडारी को टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे ने सोमवार देर शाम टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि टीम में नैनीताल के दिव्यम रावत को कप्तान और उत्तरकाशी के इशाग्र जगूड़ी को उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा देहरादून ब्लू के अशर खान, पूर्वांश ध्रुव, सत्यम बलियान, कन्हैया भट्ट, देहरादून रेड के युवराज चौहान, हरिद्वार के अनुज गिरी, चंपावत के लोकेश सामंथ, नैनीताल के अतुल पलारिया व आरुष मेलकानी, टिहरी के शाश्वत डंगवाल, टिहरी के हबीब उस्मान और ऊधमसिंह नगर के आर्यन चौधरी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


टीम में श्रीकांत कल्याणी को कोच, तेजस मातापुरकर को ट्रेनर बनाया गया है। जबकि, डा. आशीष अवस्थी फीजियो नियुक्त किए गए हैं। उत्तराखंड राज्य क्रिकेट संचालन समिति के समन्वयक प्रो. रत्नाकर शेट्टी ने बताया कि पहले दो मुकाबलों के लिए टीम चुनी गई है। उसके बाद अगले मुकाबले के बीच करीब 15 दिन का समय है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर टीम में बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed