फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vijay Hazare Cricket Trophy Match rain inconclusive between himachal punjab

ऋषि धवन की गेंदबाजी के आगे लड़खड़ाया पंजाब, बारिश से मैच बेनतीजा

Wed, 25 Sep 2019 10:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Cricket Trophy Match rain inconclusive between himachal punjab
फाइल फोटो

विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में हिमाचल के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। बारिश के कारण मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। हिमाचल की टीम मजबूत स्थिति में लग रही थी, लेकिन बारिश ने खलल डाल दिया। आलराउंडर ऋषि धवन ने मैच में चार विकेट झटके। पंजाब को शुरूआती झटका धवन ने ही दिया।

विज्ञापन


इन्होंने ओपनर शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद मनदीप सिंह, शरद लांबा और मयंक मारकंडेय को भी पवेलियन की राह दिखाई। इसके अलावा मयंक डागर और आयुष जम्वाल ने दो-दो विकेट झटके। बारिश के कारण मैच 42 ओवर का करवाना पड़ा। हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पंजाब की टीम ने 42 ओवर में 169 रन बनाए। ऋषि धवन ने नौ ओवर में 43 रन देकर पंजाब के चार विकेट झटके।
विज्ञापन


जवाब में हिमाचल की टीम एक विकेट पर 22 रन बना लिए थे। प्रियांशु खंडूरी छह के स्कोर पर संदीप शर्मा का शिकार बने। प्रशांत चोपड़ा और अंकुश बैंस विकेट पर थे। इसी बीच फिर से बारिश शुरू हो गई। बारिश न रुकने पर मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। पंजाब के खिलाफ गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से हिमाचल की टीम के हौसले बुलंद होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed