फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand sports minister give prize money to players

दो अक्टूबर को सम्मानित होंगे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी, खेल मंत्री देंगे लाखों के चेक

Sun, 30 Sep 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Sep 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand sports minister give prize money to players
Arvind Pandey

वर्ष 2016 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को दो अक्टूबर को राजधानी में पुरस्कृत किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को खेल मंत्री अरविंद पांडेय पुरस्कार राशि के चेक प्रदान करेंगे। सबसे अधिक साढ़े छह लाख रुपये की धनराशि पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को मिलेगी।

विज्ञापन


खेल विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. धर्मेंद्र भट्ट ने बताया कि कैलेंडर वर्ष 2016 के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को धनराशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बागेश्वर के नितेंद्र सिंह को पांच लाख, नैनीताल के योगेंद्र पाल सिंह को 2.53 लाख, देहरादून के गौरव राणा को 1.66 लाख, मयंक मारवाह को 1.33 लाख, दीपक कुमार राही को 2.60 लाख, रुड़की के निखिल गोलियान को 2.62 लाख, बागेश्वर के गजेंद्र परिहार को 3.20 लाख, कमलेश कुमार तिवारी को 1.50 लाख, ऊधमसिंह नगर के गुलाम नबी को 1.75 लाख, देहरादून के रणजीत सिंह को 2.08 लाख, समरजीत सिंह को 4.03 लाख, मुकुलजीत सिंह को 1.26 लाख, हरिद्वार के शुभम कुमार को तीन लाख, देहरादून के विनीत कुमार को 2.08 लाख रुपये का चेक दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा भी कई अन्य खिलाड़ियों को धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुल 52 खिलाड़ियों को करीब 50 लाख रुपये की धनराशि वितरित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed