{"_id":"5bc01ef1bdec224fe95f31e8","slug":"uttarakhand-lakshya-sen-in-argentina-youth-olympic-2018-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने अर्जेंटीना में चल रहे यूथ ओलंपिक में रचा इतिहास","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने अर्जेंटीना में चल रहे यूथ ओलंपिक में रचा इतिहास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Oct 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
lakshya sen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने अर्जेंटीना में चल रहे यूथ ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। लक्ष्य सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले राज्य के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सेमीफाइनल में लक्ष्य का मुकाबला जापान के नारोका से होगा।
विज्ञापन
अर्जेंटीना के बूएनोस में छह अक्तूबर से चल रहे यूथ ओलंपिक में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन जारी है। अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के रुमबे को 21-17 और 21-19 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इसके साथ ही लक्ष्य ने पदक पक्का कर लिया है। हालांकि लक्ष्य के पास अपने पदक का रंग बदलने का भी मौका है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे लक्ष्य ने अपने सभी मुकाबले सीधे सेटों में जीते हैं। पहले राउंड में उन्होंने इजिप्ट के कमेल को 21-14 व 21-16 और दूसरे राउंड में उक्रेन के बोस्निउक को 23-21 व 21-8 से शिकस्त दी। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने ब्राजील के फ्रिंस को 21-6 व 21-16 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। एशियन जूनियर चैंपियन लक्ष्य के पास प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। लक्ष्य के शानदार प्रदर्शन पर राज्य बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, महासचिव बीएस मनकोटी समेत अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन