फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand duryodhan singh wins gold in national boxing championship 2018

पुणे में दिखा मुनस्यारी के दुर्योधन ने मुक्कों का दम, स्वर्ण पदक जीत किया नाम का रोशन

Sat, 03 Nov 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Updated Sat, 03 Nov 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand duryodhan singh wins gold in national boxing championship 2018
बॉक्सिंग

मुनस्यारी के धुरातोली गांव के लाल आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे के बॉक्सर हवलदार दुर्योधन सिंह नेगी ने एक बार फिर मुक्के का दम दिखाया है। दुर्योधन ने तीसरे अलाइट पुरुष वर्ग नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इंस्टीट्यूट के साथ ही राज्य और मुनस्यारी का भी नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


मुंधवा पुणे में शुक्रवार को हुए खिताबी मुकाबले में दुर्योधन ने रेलवे के दिनेश कुमार को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। दुर्योधन ने  अमर उजाला को फोन पर बताया कि उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। वह इसके लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि हवलदार दुर्योधन सिंह नेगी देश के उभरते हुए बॉक्सरों में शुमार हैं। दुर्योधन वर्ष 2015 में नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण और वर्ष 2016 में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुके हैं। अब तक दुर्योधन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आयरलैंड, रूस, कजाकिस्तान, मंगोलिया के प्रतिष्ठित बॉक्सरों को अपने मुक्कों का दम दिखा चुके हैं। दुर्योधन की उपलब्धि पर सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में खुशी की लहर है। दुर्योधन के गांव धुरातोली में ग्रामीणों ने जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed