फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   uttar pradesh earns lead against vidarbha

यूपी ने विदर्भ पर हासिल की 146 रन की बढ़त

Mon, 22 Oct 2018 09:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 22 Oct 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh earns lead against vidarbha
क्रिकेट

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के क्रिकेट पवेलियन में बीसीसीआई व यूपीसीए की ओर से आयोजित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के दूसरे दिन यूपी ने विदर्भ पर 146 रन की निर्णायक बढ़त बना ली है। विदर्भ की पहली पारी 143 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक यूपी ने तीन विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। जबकि पहली पारी में 199 रन बनाए थे।

विज्ञापन


सोमवार को विदर्भ के नाबाद बल्लेबाज बल्लेबाजी करने उतरे। आयुष (15) अपने स्कोर में दो रन का इजाफा कर सके। इन्हें आकिब ने आउट कर दिया। दानिश (24) भी अपने स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ सके। फैज (33) ने पारी संभालने को कोशिश की। निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम रविवार के स्कोर में 112 रन जोड़कर 143 पर सिमट गई। अभिषेक ने घातक गेंदबाजी करके छह विकेट लेकर विदर्भ को बैकफुट पर ला दिया। आकिब व दमनदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके। दूसरी पारी खेलने उतरी यूपी टीम ने ठोस शुरुआत की।
विज्ञापन


दोनों सलामी बल्लेबाज सतनाम सिंह (25) व कप्तान आराध्य यादव (नाबाद 47) संभलकर खेले। राहुल की गेंद को सतनाम समझ नहीं पाए और गेंद सीधे पैड पर टकराई। सतनाम को विकेट के सामने पाने पर अंपायर ने आउट दे दिया। इसके बाद उतरे शिवम (9) व सिद्धार्थ (5) सस्ते में आउट हो गए। शुभांकर (नाबाद 1) क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस, मिनार व राहुल ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव सैयद अब्दुल वहाब, पूर्व रणजी खिलाड़ी असलम अली, फसाहत अली, फैसल शेरवानी, अर्जुन सिंह फकीरा, मुताहिर जैदी, ताहिर हकीम, अदनान शमशाद, फाजिल इलिायासी, रईश अहमद आदि मौजूद रहे।

215 रन का लक्ष्य हो सकता मुश्किल
पूर्व रणजी खिलाड़ी फसाहत अली का कहना है कि सोमवार को यूपी का क्षेत्ररक्षण बढ़िया रहा। गेंदबाजी व बल्लेबाजी के मामले में विदर्भ पर यूपी की टीम 20 साबित हुई। यूपी के स्पिनर अभिषेक सिंह तोमर ने पिच के अनुकूल गेंदबाजी करके छह विकेट झटक लिए।


विदर्भ के लिए 215 रन का लक्ष्य मुश्किल साबित हो सकता है। दरअसल, गेंद ने टर्न लेना शुरू कर दिया है। चौथी पारी विदर्भ को खेलना है। ऐसी स्थिति में यूपी के गेंदबाज इसका फायदा उठा सकते हैं। वहीं, विदर्भ के बल्लेबाजों को जीत के लिए टिककर खेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed