{"_id":"5c079665bdec22419a25a287","slug":"up-team-scored-409-runs-in-cooch-behar-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूच बिहार टूर्नामेंट: यूपी को मिली मजबूती, अंडर 19 में बनाए 409 रन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कूच बिहार टूर्नामेंट: यूपी को मिली मजबूती, अंडर 19 में बनाए 409 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:44 PM IST
सार
- मुंबई की पारी 147 रनों पर सिमट गई
विज्ञापन
डेमो पिक
विस्तार
मुंबई के बीकेसी ग्राउंड पर कूच बिहार टूर्नामेंट (अंडर 19) में यूपी की स्थिति मजबूत हो गई है। यूपी ने पहली पारी में 409 रन बना लिए हैं। जवाब में खेलने उतरी मुंबई की टीम 147 रनों पर ढेर हो गई। मुंबई की टीम को फॉलोऑन भी खेलना पड़ा। दूसरी पारी में मुंबई ने बिना नुकसान के पांच रन बनाए हैं।
अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ यूपी की टीम ने आठ विकेट पर 320 रन के आगे मंगलवार को खेलना शुरू किया। पूरी टीम 409 रन पर आउट हो गई। इसके बाद खेलने उतरी मुंबई की टीम 147 रनों पर ढेर हो गई। यूपी की ओर से कार्तिक त्यागी ने 36 रन पर 2, समीर चौधरी ने 25 रन पर 2 तथा अक्षय ने 39 रन पर 3 विकेट लिए।
मुंबई को फालोआन मिला और दूसरी पारी खेलनी पड़ी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने बिना किसी नुकसान के पांच रन बना लिए है। कोच मोहम्मद आमिर और मैनेजर सतीश जायसवाल की मौजूदगी में यूपी की टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।