रणजी मैच 2018: यूपी ने हरियाणा को 6 विकेट से हराया, गेंदबाज सौरभ कुमार ने झटके 13 विकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा चार दिवसीय रणजी मैच दूसरे दिन यानी सोमवार को चाय से पहले ही खत्म हो गया। मैच के हीरो रहे उत्तर प्रदेश के लेफ्ट आर्म ऑर्थोडोक्स गेंदबाज सौरभ कुमार। सौरभ की गेंदों ने हरियाणा के बल्लेबाजों को पिच पर ज्यादा देर टिकने ही नहीं दिया। मैच में सौरभ ने 13 विकेट हासिल किए।
सोमवार को दूसरी पारी में 10 रन से आगे खेलने उतरी हरियाणा की पूरी टीम लंच तक 129 पर सिमट गई। 107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने तेज-तर्रार खेलते हुए मैच को चाय से पहले ही जीत लिया। दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश की टीम ने महज 21.2 ओवर में ही लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
तेज गेंदबाजों की पिच पर चला स्पिन का जादू
लाहली की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करने वाली मानी जाती है लेकिन इस पिच पर अपवाद उस समय देखने को मिला जब मैदान पर तेज गेंदबाजों की जगह यूपी के लेफ्ट आर्म ऑर्थोडोक्स गेंदबाज सौरभ कुमार की गेंदों का जादू चला। मैच में सौरभ ने कुल 13 विकेट हासिल किए। सौरभ ने इन 13 विकटों में से 7 विकेट पहली पारी में व 6 विकेट दूसरी पारी में हासिल किए हैं।
लाहली की पिच बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह मानी जाती है। यह बात एक बार फिर से सही साबित हुई। मैच में दोनों टीमों की चारों पारियों में कुल 39 बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की, जिनमें से 23 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। इन 23 बल्लेबाजों में से 9 बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
स्कोर बोर्ड
हरियाणा दूसरी पारी 10/0 से आगे
बल्लेबाज विकेट रन गेंद
हिमांशु राणा एलबीडब्ल्यू बॉलर यश दयाल 03 44
अंकित कुमार कैच प्रियम गर्ग बॉलर सौरभ कुमार 51 65
सी बिश्नोई एलबीडब्ल्यू बॉलर सौरभ कुमार 07 25
आरपी शर्मा कैच उपेंद्र यादव बॉलर सौरभ कुमार 00 02
राहुल डागर बोल्ड सौरभ कुमार 01 08
प्रमोद चंदीला कैच रिंकू सिंह बॉलर डीपी सिंह 10 06
संजय पहल एलबीडब्ल्यू बॉलर सौरभ कुमार 16 30
जयंत यादव कैच प्रियम गर्ग बॉलर राजपूत 26 36
हर्षल पटेल स्टंप उपेंद्र यादव बॉलर राजपूत 00 02
अजित चहल बोल्ड सौरभ कुमार 01 05
आशीष हुड्डा नॉट आउट 00 02
अतिरिक्त 14 (बाई 12, लेग बाई 1, नो बॉल 1)
कुल 129 (10 विकेट, 37.2 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट : 37-1(हिमांशू राणा), 65-2(अंकित कुमार), 65-3(आरपी शर्र्मा), 66-4(सी बिश्नोई), 77-5(प्रमोद चंदीला), 81-6(राहुल डागर), 117-7(संजय पहल), 117-8(हर्षल पटेल), 129-9(अजित चहल), 129-10(जयंत यादव)।
गेंदबाजी : अंकित राजपूत 9.2-2-35-2, यश दयाल 4-0-21-1, सौरभ कुमार 16-8-32-6, डीपी सिंह 5-0-19-1
बल्लेबाज विकेट रन गेंद
शिवम चौधरी बोल्ड हर्षल पटेल 00 01
समर्थ सिंह नॉट आउट 53 64
उमंग शर्मा एलबीडब्ल्यू अजीत चहल 01 03
आकाशदीप नाथ रन आउट (प्रमोद चंदीला) 19 14
प्रियम गर्ग कैच हिमांशु राणा बॉलर संजय पहल 11 14
रिंकू सिंह नॉट आउट 20 32
अतिरिक्त 06 (लेग बाई 5, वाइड 1)
कुल 110 (04 विकेट, 21.2 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट : 0-1(शिवम चौधरी), 5-2(उमंग शर्मा), 34-3(आकाश दीप), 49-4(प्रियम गर्ग)।
गेंदबाजी : हर्षल पटेल 4.2-0-26-1, अजित चहल 6-0-29-1, संजय पहल 3-0-10-1, जयंत यादव 3-0-19-0, आशीष हुड्डा 5-0-21-0