अंडर-14 छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, इन खिलाड़ियों ने लगाई सबसे लंबी छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-14 स्कूली छात्राओं की 35वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का वीरवार को शुभारंभ हुआ। छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में हमीरपुर की पूजा पहले, रिधि दूसरे और कांगड़ा की शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ में मंडी की साक्षी पहले, शिमला की दिव्या दूसरे और कांगड़ा की हिमा यादव तीसरे, ऊंची कूद में सिरमौर की महक पहले, शिमला की पारुल दूसरे, कांगड़ा की खुशबु तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में सिरमौर की प्रीति पहले, शिमला की काजल दूसरे और सोलन की गूंजन तीसरे स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में सिरमौर की प्रीति पहले, दीक्षा दूसरे, किन्नौर की सुनिधि तीसरे, डिस्कस थ्रो में सिरमौर की प्रीति पहले, शिमला की स्नेहा दूसरे और मंडी की किरण देवी तीसरे स्थान पर रहीं।
शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि समूह गान में शिमला पहले, सोलन और हमीरपुर दूसरे, एकल गान में शिमला पहले, हमीरपुर दूसरे और सोलन तीसरे स्थान पर रहा।
इस मौके पर सहायक निदेशक राजेश ठाकुर, संघ के प्रदेश अध्यक्ष मस्त राम बडयाल, खेल प्रभारी कांगड़ा पृथ्वी सिंह चौधरी, खेल प्रभारी कुुल्लू नरेंद्र, खेल प्रभारी हेडक्वार्टर योगेंद्र, संध्या देवी और चंदा ठाकुर मौजूद रहे।