{"_id":"5bee636abdec22694517e742","slug":"under-23ck-nayudu-cricket-trophy-at-dharamshala-cricket-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"179 पर सिमटा हिमाचल, रेलवे को तीन रन की लीड","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
179 पर सिमटा हिमाचल, रेलवे को तीन रन की लीड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अंडर-23 सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन हिमाचल का प्रदर्शन खराब रहा। पहली पारी में रेलवे के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 179 रन पर ही सिमट गई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक रेलवे ने दूसरी पारी में 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 22 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
बुधवार रात को बारिश के चलते दूसरे दिन का खेल देर से शुरू हुआ। हिमाचल टीम ने 19 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। हिमाचल टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज एसआर पुरोहित 36 और एनके शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। इसके बाद डीबी रंगी, एमए शर्मा, एनके कंवर 35 रन पर आउट हुए। मेजबान हिमाचल की टीम 50.5 ओवरों में 179 रन पर आलआउट हो गई।
विज्ञापन
रेलवे को पहली पारी में तीन रन की बढ़त मिली। हिमाचल से मोहम्मद अरशद खान ने 31, आर ठाकुर एक, एसआर पुरोहित 36, डीबी रंगी 17, एनएस जंबाल एक, एनके कंवर 35, अर्पित गुलेरिया चार और एनए शर्मा ने नाबाद 48 रन बनाए। रेलवे से द्रुशांत सोनी ने 17 ओवरों 53 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट, मयंक सिंह और हिमांशु ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन