फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   under 19 women t20 cricket uttarakhand team loss the match

अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट: धीमा खेलने के कारण हारी उत्तराखंड की टीम 

Sun, 21 Oct 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
under 19 women t20 cricket uttarakhand team loss the match
woman cricket

अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट के लीग मुकाबले में उत्तराखंड को हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को हुए मुकाबले में गोवा ने उत्तराखंड को 14 रनों से मात दी। टूर्नामेंट में उत्तराखंड की यह दूसरी हार है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शनिवार को पहले खेलते हुए गोवा की कप्तान तेजश्विनी दुर्गाड (नाबाद ) 81 रनों की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 123 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज पूर्वजा ने 14 और सिंदिया नायक ने 12 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड की ओर से कोई भी गेंदबाज सीधे विकेट नहीं ले सकी। गोवा के दोनों विकेट रनआउट के रूप में गिरे।
विज्ञापन


इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की पूरी टीम 20 ओवर तो खेलने में सफल रही, लेकिन सभी बल्लेबाज 109 रन ही बना पाईं। टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज अंजली ने आठ, कंचन ने 46 (नाबाद) रन बनाए। इसके बाद क्रीज पर उतरी राघवी 17 और ज्योति एक बनाकर पवेलियन लौट गईं। मध्य क्रम की बल्लेबाज राधा चंद ने 24 रन बनाए। वहीं, गोवा की कप्तान तेजश्विनी ने तीन, पूर्वजा और दीक्षा एक-एक विकेट लेने में सफल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 17 अक्तूबर को अंडर-19 में उत्तराखंड का मुकाबला मेजबान हिमाचल के साथ खेला गया। जिसमें उत्तराखंड की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर केवल 56 रन ही बना सकी। उत्तराखंड की टीम को धीमे खेलने के कारण हार का मुंह देखना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed