फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   under 19 sports in mandi shimla wins gold medal in boxing

अंडर-19 प्रतियोगिता: सुकरन, अंकित और आशीष ने जीता गोल्ड मेडल

Wed, 17 Oct 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Wed, 17 Oct 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
under 19 sports in mandi shimla wins gold medal in boxing

बाल स्कूल सुंदरनगर में अंडर-19 वर्ग के छात्रों की मेजर खेलकूद प्रतियोगिता के बॉक्सिंग में 49 किलोग्राम भार वर्ग में साई छात्रावास बिलासपुर के सुकरन ने शिमला के अभिषेक को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।

विज्ञापन


52 किलोग्राम भार में किन्नौर के अंकित ने साई छात्रावास बिलासपुर के मोहित पराशर को,  56 किलोग्राम भार में साई छात्रावास बिलासपुर के आशीष ने कुल्लू के विजय कुमार को और 60 किलोग्राम भार में शिमला के अंशुल ने साई छात्रावास बिलासपुर के पंकज कुमार को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। 
विज्ञापन


64 किलोग्राम भार में मंडी के विक्रांत सिंह ने साई छात्रावास के रिषभ को,  69 किलोग्राम भार में मंडी के विद्यासागर ने साई छात्रावास बिलासपुर के परमेश को, 75 किलोग्राम भार में साई छात्रावास बिलासपुर के बोबिन चौहान ने सोलन के रोहित को और 81 किलोग्राम भार में साई छात्रावास बिलासपुर के आशीष ने शिमला के अतुल शर्मा को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता है। आयोजन समिति के सदस्य और कोच मान सिंह, सुरेश चौधरी ने बताया विजेता खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बास्केटबाल के फाइनल में कांगड़ा ने कुल्लू को 54-53 और हैंडबाल के फाइनल में ऊना ने बिलासपुर को 24-12 से पराजित कर ट्रॉफी जीत ली। हाकी के पहले सेमीफाइनल में सिरमौर ने सोलन को एक तरफा मैच में 8-1 से और दूसरे सेमीफाइनल में ऊना ने मंडी को 4-0 से हराया।


फुटबाल के पहले सेमीफाइनल में हमीरपुर ने ऊना को 4-2 के अंतर से पराजित किया। सीसे स्कूल बाल सुंदरनगर के प्रधानाचार्य सुंदर ठाकुर ने बताया चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन वीरवार 18 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे होगा। समापन अवसर पर मंडी के सांसद रामस्वरुप शर्मा बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed