फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   under 16 cricket tournment Achal Dev rai scored centuary

अचल की शतकीय पारी से सिरमौर की शानदार जीत

Tue, 16 Apr 2019 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Apr 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
under 16 cricket tournment Achal Dev rai scored centuary
- फोटो : अमर उजाला

जिला सिरमौर के कप्तान लिटिल मास्टर अचल देव रॉय ने क्रिकेट में शानदार पदार्पण किया है। गुरु की नगरी पांवटा के इस लिटिल चैंप ने दूसरे ही मुकाबले में 127 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया है। अब तक दोनों ही मैच में सिरमौर की टीम को जीत हासिल हुई है। इसमें अचल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें अचल देव अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरमौर टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अचल देव ने सुंदरनगर मैदान में लाहौल स्पीति के साथ मैच में 127 रनों की शतकीय पारी खेली। इसमें शानदार 25 चौके शामिल रहे। लाहौल स्पीति टीम ने तीन दिवसीय मैच की प्रथम पारी में 134 रन बनाए थे।
विज्ञापन


जवाब में सिरमौर के कप्तान अचल देव के शतक से टीम ने प्रथम पारी में 374 रनों का स्कोर खड़ा किया। लाहौल स्पीति की पूरी टीम दूसरी पारी में भी केवल 138 रनों पर ढेर हो गई। इससे सिरमौर की टीम एक पारी और 102 रनों से जीती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलबी शास्त्री अकादमी दिल्ली से सीख रहे क्रिकेट के गुर
अपने समय में खुद धुरंधर क्रिकेटर रहे व वर्तमान में क्रिकेट कोच पावंटा निवासी अश्वनी रॉय ने कहा कि आगामी मैचों में सिरमौर की टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पुत्र अचल देव रॉय एलबी शास्त्री अकादमी दिल्ली से प्रशिक्षण ले रहा है। अकादमी के कोच संजय भारद्वाज ने गौतम गंभीर समेत कई क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed