फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Under 14 athletics sirmour wins four gold medal

अंडर-14 एथलेटिक्स में सिरमौर का दबदबा, चार गोल्ड पर कब्जा

Tue, 23 Oct 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 23 Oct 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
Under 14 athletics sirmour wins four gold medal

35वीं अंडर-14 स्कूली एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन सिरमौर जिले का दबदबा रहा। सिरमौर ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में चार गोल्ड, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर दूरी दौड़ में सोलन के नीरज पहले, ऊना के शिवांश दूसरे और हमीरपुर के अभय तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन


600 मीटर दौड़ में सिरमौर के सूरज पहले, चंबा के लाल हुसैन दूसरे और ऊना के रजत तीसरे, रिले दौड़ में सिरमौर पहले, कांगड़ा दूसरे और सोलन तीसरे, ऊंची कूद में सिरमौर के अक्षित पहले, बिलासपुर के ऋषि दूसरे और शिमला के विपन तीसरे, डिस्कस थ्रो में सिरमौर के सूरज पहले, वैभव दूसरे, शिमला के निलेश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


भाषण में हमीरपुर के क्षितिज पहले, चंबा दूसरे और कुल्लू तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा समूहगान में मंडी पहले, सोलन दूसरे और सिरमौर तीसरे, जबकि एकल गान में सिरमौर पहले, चंबा दूसरे, मंडी और कांगड़ा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर सहायक निदेशक राजेश ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह, मस्तराम बडयाल, राजेंद्र गुलेरिया, नरेंद्र, पृथी सिंह और सीआर यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed