{"_id":"5bc495eebdec2269717a1790","slug":"una-got-first-position-in-yoga-at-state-level-sports-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में योग की ट्रॉफी पर हमीरपुर का कब्जा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में योग की ट्रॉफी पर हमीरपुर का कब्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर(ऊना)
Updated Mon, 15 Oct 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा में चल रही अंडर-14 छात्रों की 35वीं प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन योग के फाइनल में हमीरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 478 स्कोर हासिल कर विजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन
सोलन की टीम ने 458 अंक हासिल कर द्वितीय तथा सिरमौर ने 457.5 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सहायक खेल निदेशक राजेश ठाकुर और एडीपीओ एलीमेंटरी रमन सहोड़ ने बताया कि वॉलीबाल
विज्ञापन
में मंडी ने ऊना, हमीरपुर ने कुल्लू, बिलासपुर ने किन्नौर, सोलन ने कांगड़ा, सिरमौर ने कुल्लू, शिमला ने ऊना, चंबा की टीम ने बिलासपुर को हराया। बैडमिंटन के मुकाबलों में चंबा ने किन्नौर, हमीरपुर ने कुल्लू, ऊना ने चंबा, हमीरपुर ने सिरमौर, मंडी ने बिलासपुर को हराया।
विज्ञापन