फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two daughters of Shimla and Sirmaur will show their strength in softball in China

Shimla: सॉफ्टबाल में शिमला और सिरमाैर की दो बेटियां चीन में दिखाएंगी दम

Mon, 14 Jul 2025 12:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/सांगला (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/सांगला (किन्नौर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Jul 2025 12:09 PM IST
सार

 शिमला जिले के कोटखाई की कविता ठाकुर और सिरमौर की कृषिका को एशिया कप महिला सॉफ्टबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

विज्ञापन
Two daughters of Shimla and Sirmaur will show their strength in softball in China
कविता ठाकुर और कृषिका। - फोटो : संवाद

विस्तार

चीन के शियान में होने वाली एशिया कप महिला सॉफ्टबाल चैंपियनशिप में जिला शिमला और सिरमौर की बेटियां हिस्सा लेंगी। कप 14 से 20 जुलाई तक होगा। शिमला जिले के कोटखाई की कविता ठाकुर और सिरमौर की कृषिका को एशिया कप महिला सॉफ्टबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। छह दिनों तक चलने वाली चैंपियनशिप में 10 देशों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप खेलेंगी शीर्ष दो टीमें
शीर्ष दो में स्थान पाने वाली टीमें साल 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप वुमन सॉफ्टबाल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारतीय टीम की नजर न सिर्फ पदक पर बल्कि वर्ल्ड कप के टिकट पर भी टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


जालंधर में पढ़ रहीं कृषिका
 कृषिका की हाई स्कूल तक की पढ़ाई गुरुकुल स्कूल राजगढ़ से हुई है। अब वह कन्या महाविद्यालय जालंधर में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। उनके पिता राकेश कुमार बीएसएफ में कार्यरत हैं। माता तृप्ता ठाकुर गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कविता के पिता का हो चुका निधन
 कोटखाई की कविता एक निजी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। कविता के पिता का निधन हो चुका है। माता प्रोमिला देवी गृहिणी हैं। कविता ठाकुर 8 वर्ष से सॉफ्टबाल खेल रही हैं। वहीं कृषिका 5 वर्ष से खेल में सक्रिय हैं।

थाईलैंड में बरसेंगे श्रुति के मुक्के
 किन्नौर की चांसू पंचायत की श्रुति नेगी का थाईलैंड के बैंकॉक में होने वाली अंडर-22 एशियाई महिला मुक्केबाजी लिए चयन हुआ है। श्रुति नेगी चैंपियनशिप के इस उपलब्धि से किन्नौर जिला और विशेष रूप से चांसू गांव के लोगों में खुशी की लहर है। पंचायत वासियों ने श्रुति को शुभकामनाएं दी हैं। इस समय श्रुति नेगी नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रोहतक में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनका यह चयन उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है।

श्रुति के माता-पिता सीता देवी और संजय कुमार ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। शारीरिक शिक्षक कर्म चंद नेगी ने बताया कि श्रुति बचपन से ही प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने हमेशा श्रुति को प्रेरित किया। अब उसकी यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रुति अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश और हिमाचल का नाम रोशन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed