फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trophy of Inter College Football in the name of Sundernagar College

सिरमौर: इंटर कॉलेज फुटबाल की ट्रॉफी सुंदरनगर कॉलेज के नाम

Tue, 14 Dec 2021 10:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Dec 2021 10:53 PM IST
सार

प्रतियोगिता के समापन समारोह में डॉ. वाईएस परमार स्नातकोतर महाविद्यालय नाहन के प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। इस दौरान उन्होंने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुंदरनगर और मेजबान नाहन के बीच खेला गया। 

विज्ञापन
Trophy of Inter College Football in the name of Sundernagar College
इंटर कॉलेज फुटबाल की ट्रॉफी सुंदरनगर कॉलेज के नाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता पर सुंदरनगर कॉलेज की टीम ने कब्जा किया है। सुंदरनगर ने मेजबान नाहन को एक तरफा मुकाबले में 3-0 से हराया।  प्रतियोगिता के समापन समारोह में डॉ. वाईएस परमार स्नातकोतर महाविद्यालय नाहन के प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। इस दौरान उन्होंने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुंदरनगर और मेजबान नाहन के बीच खेला गया।

विज्ञापन


हाफ टाइम तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई थीं लेकिन हॉफ टाइम के बाद सुंदरनगर की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए तीन गोल दागे। जबकि, नाहन की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। हालांकि पूरी प्रतियोगिता में नाहन टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर नाहन महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. प्रेम कुमार भारद्वाज,  प्रतियोगिता के आयोजक सहायक प्रोफेसर डॉ. जफर अली के अलावा कॉलेज के अन्य स्टाफ मौजूद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed