फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trial for admission to Sai hostel dharamshala himachal from 14th february

साई हॉस्टल में प्रवेश के लिए इस दिन से होंगे ट्रायल

Mon, 04 Feb 2019 04:50 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 04 Feb 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
Trial for admission to Sai hostel dharamshala himachal from 14th february

साई के धर्मशाला स्थित छात्रावास की तीन खेलों में खिलाड़ियों के लिए ट्रायल होगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को धर्मशाला छात्रावास में प्रवेश दिया जाएगा। तीन दिवसीय ट्रायल में एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबाल के खिलाड़ियों का चयन होगा।

विज्ञापन


ट्रायल में प्रदेश भर की खिलाड़ी छात्राएं भाग ले सकती हैं। धर्मशाला में 14 से 16 फरवरी तक प्रशिक्षण केंद्र धर्मशाला में सुबह नौ बजे खिलाड़ियों को उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।
विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थी की आयु व्यक्तिगत खेलों के लिए 12 से 18 वर्ष और टीम इवेंट 10 से 14 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है। व्यक्तिगत इवेंट में प्रतिभागी कम से कम जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त स्पर्धा में पहले तीन स्थान धारक हो। व्यक्तिगत इवेंट में कम आयु वाले प्रतिभागियों को प्राथमिकता दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इवेंट में प्रतिभागी के लिए ये शर्तें

Trial for admission to Sai hostel dharamshala himachal from 14th february

टीम इवेंट में प्रतिभागी ने कम से कम राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लिया हो। केवल असाधारण प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अगर कोई रिक्त स्थान हो तो टीम इवेंट में 14 से 18 वर्ष की आयु में शामिल किया जा सकता है।

वहीं वॉलीबाल में असाधारण ऊंचे कद वाले प्रतिभागियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतिभागी को आयु प्रमाण पत्र की दो प्रतिलिपियां पंचायत/स्कूल/नगर निगम से जारी होनी चाहिए।

खेल उपलब्धियों की दो प्रतियां, पांच नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की दो प्रतियां लाना अनिवार्य है। साई के धर्मशाला छात्रावास के प्रभारी केएस पटियाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को निशुल्क आवास, भोजन, खेल प्रशिक्षण, चिकित्सा

बीमा, खेल किट और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को कोई भी यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। ट्रायल के दौरान खाने और रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed