फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three teams reached in quarter final of All India Inter-University Kabaddi Competition

महिला कबड्डी चैंपियनशिप: क्वार्टर फाइनल में पहुंची ये तीन टीमें

Thu, 22 Nov 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 22 Nov 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
three teams reached in quarter final of All India Inter-University Kabaddi Competition

संजौली कॉलेज में चल रही आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन 18 लीग मुकाबले हुए। पूल ए से छह-छह अंक लेकर मेजबान हिमाचल विश्वविद्यालय, पूल बी से कुरुक्षेत्र विवि और पूल सी से एमडीयू रोहतक यूनिवर्सिटी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


अन्य टीमों में पूल ए से सावित्री बाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे तीन अंक, पूल बी से मंगलौर यूनिवर्सिटी 4 अंक, पूल सी से मुंबई यूनिवर्सिटी चार, पूल डी से पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला चार और महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी वाराणसी की टीम पांच अंक लेकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। दूसरे दिन राज्यपाल आचार्य देवव्रत के मुख्य सलाहकार शशिकांत शर्मा मुख्यातिथि थे। 

विज्ञापन

दूसरे दिन खेले 18 मुकाबलों में किसने किसको दी मात 

three teams reached in quarter final of All India Inter-University Kabaddi Competition

आयोजन समिति के चेयरमैन एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता, सचिव रमेश चौहान और कोच गोपाल दास्टा ने बताया कि दूसरे दिन एचपीयू ने हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ को 26-15 से हराया। सावित्री बाई यूनिवर्सिटी पुणे और मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी का स्कोर 28-28 पर बराबर रहा।एचपीयू की टीम ने मदुरै यूनिवर्सिटी को 57-19 से हराया। सवित्री बाई यूनिवर्सिटी पुणे ने हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ को 69-9, पूल सी में तमिलनाडु फिजिकल एजूकेशन एवं खेल यूनिवर्सिटी ने ललित नारायण महिला यूनिवर्सिटी दरभंगा (बिहार) को 34-33, मुंबई ने तमिलनाडु खेल यूनिवर्सिटी को 35-20, एमडीयू रोहतक ने ललित नारायण महिला यूनिवर्सिटी दरभंगा को 70-14, मुंबई ने ललित नारायण यूनिवर्सिटी बिहार को 50-23, एमडीयू रोहतक ने तमिलनाडु

यूनिवर्सिटी को 49-9 से हराया। पूल बी में मंगलौर यूनिवर्सिटी को कुरुक्षेत्र विवि की टीम ने 35-14, उत्कल यूनिवर्सिटी ओडिशा को भारती विवि पूणे ने 28-16, मंगलौर विवि ने भारती यूनिवर्सिटी को 38-12, उत्कल यूनिवर्सिटी ओडिशा को कुरुक्षेत्र विवि ने 47-13 से पछाड़ा। पूल डी में पंजाबी विवि पटियाला ने एसएनडीटी यूनिवर्सिटी मुंबई को 34-22,  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने एसएनडीटी यूनिवर्सिटी मुंबई को 45-15 से हराया। पंजाबी विवि पटियाला ने केरल यूनिवर्सिटी को 28-15, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने पंजाबी विवि पटियाला को 43-13, यूनिवर्सिटी ऑफ केरल ने एसएनडीटी मुंबई को 27-20 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed