{"_id":"5ee49c7a8ebc3e42fa48d41e","slug":"three-sports-academies-to-be-set-up-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में स्थापित होंगी तीन खेल अकादमी, उपराज्यपाल ने प्रस्ताव पेश करने को कहा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
जम्मू-कश्मीर में स्थापित होंगी तीन खेल अकादमी, उपराज्यपाल ने प्रस्ताव पेश करने को कहा
Sat, 13 Jun 2020 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 13 Jun 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश में तीन खेल अकादमी स्थापित की जाएंगी। साथ ही साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। वाटर गेम्स को बढ़ावा देने से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अंतर गांव, अंतर जिला और अंतर प्रांत टूर्नामेंट आयोजित होंगे। प्रदेश के खेल ढांचे में नीतिगत तरीके से सुधार लाया जाएगा। देश का सर्वश्रेष्ठ खेल ढांचा विकसित किया जाएगा। यह बात उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने राजभवन में स्पोर्ट्स काउंसिल की 57वीं जनरल बॉडी कम 133वीं स्थायी समिति की बैठक में कही। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंधी प्रस्ताव पेश करने को कहा।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने प्रदेश में साहसिक खेलों के विकास को बढ़ावा देने के लिए कॉर्पोरेट्स को शामिल करने के अलावा व्यापक उपाय करने को कहा। इस संबंध में डीपीआर तैयार करने का निर्देश भी दिया। जम्मू-कश्मीर में नेहरू पार्क, डलगेट, श्रीनगर, रंजीत सागर झील, बसोहली, कठुआ में वाटर गेम्स सहित विभिन्न चल रही खेल अवसंरचना विकास परियोजनाओं के बारे में बताया गया। उपराज्यपाल ने इन परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
नई भर्ती के नियमों को सख्ती से लागू करने पर जोर देते हुए उपराज्यपाल ने नए नियमों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में परिवर्तन को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने परिषद में गैर-आधिकारिक सदस्यों को शामिल करने के लिए इसे व्यापक, समावेशी और जीवंत बनाने के निर्देश दिए। उपराज्यपाल ने जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा 2018-19 और 2019-20 के दौरान निष्पादित खेल गतिविधियों और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यक्रमों की सराहना की।
विज्ञापन